क्या दूध के साथ नहीं खाना चाहिए केला, क्या बनाना मिल्कशेक पीने से पड़ सकते हैं बीमार, एक्सपर्ट से जानें क्या है आयुर्वेद की सलाह

Milk-Banana Combination Side Effects: दूध और केला का सेवन एकसाथ करने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 7, 2024 10:17 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Eating Banana With Milk Side Effects: आयुर्वेद में मौसम के अनुसार और दिन के तापमान को ध्यान में रखते हुए अपनी डाइट रखने की सलाह दी जाती है। इस बात का पूरा ध्यान रखना पड़ता है कि आप कब और क्या खा रहे हैं और किसी चीज के साथ खा रहे हैं। आयुर्वेद में कई चीजों को एकसाथ खाने की सलाह दी जाती है तो कुछ चीजों को एकसाथ खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। कुछ फूड्स को आयुर्वेद में विरुद्ध आहार (Virudha Ahaar) कहा जाता है क्योकि, ये फूड्स एकसाथ खाने से आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकते हैं।

आपको जानकर शायद हैरानी हो कि इनमें से कुछ फूड्स बहुत हेल्दी होते हैं लेकिन, अगर आप इन दोनों चीजों का सेवन एकसाथ  करते हैं तो इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती (Harmful food combinations) है। ऐसी ही 2 चीजें हैं दूध और केला, जिनका सेवन एकसाथ करने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। (Banana and milk are bad for health if consumed together)

क्यों नहीं खाना चाहिए केला और दूध एकसाथ? (Reasons you should avoid eating banana with milk)

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भवसार (Ayurveda Doctor Dixa Bhavsar) के मुताबिक, दूध और केला दोनों ही बहुत पौष्टिक फूड्स हैं। बहुत से लोगों को बनाना मिल्कशेक पीना पसंद होता है तो कुछ लोग नाश्ते में मूसली या कॉर्न फ्लेक्स के साथ दूध और केला खाते हैं। लेकिन, ऐसा करना आयुर्वेद के हिसाब से गलत और अनहेल्दी है। क्योंकि, केला और दूध एक-दूसरे के विरुद्ध आहारबन जाते हैं। इन दोनों का सेवन अलग-अलग करने से जहां आप हेल्दी बनते हैं वहीं एकसाथ केला-दूध का सेवन आपको बीमार बना सकता है।

दूध और केला साथ में खाने के साइड-इफेक्ट्स क्या हैं? (Disadvantages of eating banana with milk)

केला और दूध एकसाथ खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम प्रभावित हो सकता है। इससे आपको अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध-केला का एकसाथ सेवन करने से शरीर में टॉक्सिंस या जहरीले पदार्थ बनने लगते हैं। ये टॉक्सिंस खून में घुल जाते हैं जिससे आपको अलग-अलग तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

दूध के साथ केला खाने से आपको एलर्जिक रिएक्शन्स जैसे खुजली, छींकें आना, सर्दी और खांसी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

इस सस्ते-से पौधे के फूल-पत्तियों का रस निचोड़कर पी लें सुबह-सुबह, कितना भी हाई हो शुगर लेवल, तुरंत हो जाएगा कम

बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन ही इस लाल सब्जी का जूस, दिन में 1 गिलास पीकर ही तेजी से कम होगा कोलेस्ट्रॉल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source