Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Soaking dry fruits before eating: हेल्थ के लिए ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन जितना फायदेमंद है उतना ही जरूरी हैं इनका सही तरीके से सेवन करना। जैसे गर्मियों और सर्दियों में कुछ सूखे मेवों का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। वहीं खाने से पहले कुछ ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने की भी सलाह अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाती है। गर्मियों और बरसाते के दिनों में जब गर्मी और उमस का मौसम होता है तब लोगों को कई ड्राई फ्रूट्स को खाने से पहले पानी में भिगोने की सलाह दी जाती है। आइए जानें क्यों ड्राई फ्रूट्स को कुछ घंटे भिगोकर रखना चाहिए और कौन-से ड्राई फ्रूट्स बिना भिगोए नहीं खाने चाहिए?
आयुर्वेद से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की एक ही सलाह है कि भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स ही खाएं। इसके लिए ड्राई फ्रूट्स को पानी या दूध में भिगोकररखा जाता है। रातभर पानी में भिगोकर रखने से नट्स और ड्राई फ्रूट्स में मौजूद एंजाइम्स और अन्य पोषक तत्व एक्टिव हो जाते हैं। साथ ही गर्म तासीर वाले नट्स या मेवों का प्रभाव भी ठंडक देने वाला बना जाता है। इसीलिए भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से आपकी हेल्थ को किसी तरह का नुकसान नहीं होता और पोषण भी ज्यादा मिलता है। साथ ही ये पचने में भी आसान हो जाते हैं।
खाने से पहले बादाम को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखना चाहिए। इसका सीधे सेवन करना नुकसान दायक हो सकते हैं क्योंकि, यह काफी गर्म होता है और बादाम पचने में भी भारी हो सकता है। बादाम के छिलकों(almond peels) में पाया जानेवाला टैनिन (Tannin in almonds) भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह पोषक तत्वों के अवशोषण से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसीलिए, रातभर बादाम को पानी में भिगोकर (soaked almonds) रखें और अगले दिन इसका सेवन करें।
इन दोनों मीठे ड्राई फ्रूट्स का सेवन आप सुबह नाश्ते में करते हैं तो इससे आपको एनर्जी मिलती है। लेकिन, कभी भी इन चीजों का सेवन करने से पहले इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रख दें। आमतौर पर किशमिश (Raisins), मुनक्का (काली किशमिश) और प्रून्स (Prunes) में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। इनके नुकसान से बचने के लिए हमेशा इन्हें भिगोकर ही खाएं।
आप अखरोट, काजू, मूंगफली के दाने और पिस्ता जैसे नट्स को बिना पानी में भिगोए भी खा सकते हैं। इसी तरह खजूर और छुहारे भी सूखे या बिना भिगोए खाएं। पानी या दूध में भिगोने से इनमें मौजूद कुछ पोषक तत्व कम हो सकते हैं।