Advertisement

क्या आपको भी रात भर नींद नहीं आती है? एक्सपर्ट से जानिए कारण और आयुर्वेदिक उपचार

Ayurveda for Insomnia: बिजी लाइफस्टाइल ऊपर से कामों को लेकर तनाव, देर तक जागना अनिद्रा के प्रमुख कारण हो सकते हैं। इस समस्या से करीब 90% लोग प्रभावित हैं।

Written By Atul Modi
Updated : July 22, 2024 2:52 PM IST

Ayurveda for Insomnia: आज की सबसे बड़ी समस्या नींद का न आना है। करीब 90% लोग इस समस्या से प्रभावित है। काम का प्रेशर, थकान, पारिवारिक कलह, किसी से लड़ाई, हानि और लाभ जैसी तमाम समस्याएं हैं। जिसकी वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही देर तक मोबाइल चलाना या लैपटॉप पर काम करना भी अनिद्रा का कारण बन सकता है। डॉक्टर तन्मय गोस्वामी (Dr. Tanmay Goswami), MD (आयुर्वेद) ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से आयुर्वेद के अनुसार नींद न आने के कारण और इसके निवारण के लिए विस्तार से बताया है...

नींद ना आने के प्रमुख कारण

डॉ तन्मय गोस्वामी बताते हैं कि करीब 90% लोग रात में नींद न आने की समस्या से प्रभावित हैं। इसका प्रमुख कारण किसी व्यक्ति की लड़ाई उससे अधिक ताकतवर व्यक्ति के साथ हो जाए, या उसकी जिंदगी का चैलेंज उसकी शक्ति से अधिक बड़ा हो। बिजनेस में बड़ा नुकसान हो गया हो। दिमाग में वासना भरी हो। जिसने किसी की कोई चीज चोरी की हो या किसी को नुकसान पहुंचाया हो। यह सभी अनिद्रा के कारण हो सकते हैं। इन सब से बचना चाहिए।

Advertisement

रात में अच्छी नींद के लिए क्या करें?

डॉक्टर तन्मय गोस्वामी बताते हैं कि, रात में अच्छी नींद के लिए योग करें, ध्यान करें। म्यूजिक सुने। हो सके तो तनाव को कम करने वाले काम करने की कोशिश करें। ऐसी बातों पर फिजूल में ना उलझे जो तनाव पैदा कर सकती हैं। इसके साथ ही नियमित रूप से योग करें और ध्यान लगाए। उन्होंने बताया सोते समय मानसमित्रक वटी दो टेबलेट लें गारंटी के साथ अच्छी नींद आने लगेगी।

अनिद्रा के समाधान के लिए और क्या जरूरी है?

  1. अनिद्रा की समस्या के समाधान के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। जैसे समय पर उठना, समय पर सोना, नियमित एक्सरसाइज, योग, ध्यान आदि। जिससे फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है और थकान की वजह से गहरी नींद आ सकती है।
  2. सोते समय अधिक तनाव न लें। ऐसे विषयों के बारे में सोचने से बचें जिससे आपको तनाव हो। क्योंकि इससे दिमाग की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और सोने में समस्या हो सकती है। दिमाग को रिलैक्स करने के लिए आप नियमित रूप से योग कर सकते हैं।
  3. यदि आप शराब का सेवन करते हैं, तो जल्द से जल्द इसे छोड़ दें या सीमित करें। सोने से पहले कोई भी अल्कोहल युक्त पदार्थ लेने से बचें।
  4. सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन न करें। क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे दिमाग सक्रिय रहता है और नींद नहीं आती है।

About the Author

  • twitter

... Read More