Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कच्ची हल्दी का सूप दिलाता है कई सीजनल हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम, जानें इसके सभी स्वास्थ्य लाभ और रेसिपी

सर्दियों में मिलने वाली हल्दी की गांठें या कच्ची हल्दी का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। यहां पढ़ें कच्ची हल्दी के सेवन के लाभ और इससे बनी सूप की रेसिपी। (Raw Turmeric soup recipe)

कच्ची हल्दी का सूप दिलाता है कई सीजनल हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम, जानें इसके सभी स्वास्थ्य लाभ और रेसिपी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 11, 2022 7:24 PM IST

Health Benefits Of Raw Turmeric: सर्दियों के मौसम में कई एलर्जिक रिएक्शन्स और मौसमी बीमारियां का रिस्क बढ़ने लगता है। वहीं, कोविड संक्रमण का खतरा भी अभी तक टला नहीं है। ऐसे में लोगों को अपनी इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाना महत्वपूर्ण है।  आयुर्वेद में इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए जिन मसालों और जड़ी-बूटियों के सेवन की सलाह दी जाती है उनमें हल्दी भी एक महत्वपूर्ण नाम है। हल्दी का सेवन लम्बे समय से भारतीय रसोइयों में होता रहा है कोरोना काल में भी हल्दी के सेवन पर अधिक ज़ोर दिया गया।

हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी , एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-फंगल गुण इसकी खासियत हैं और ये सभी तत्व हल्दी को एक आयुर्वेदिक औषधी का दर्ज़ा दिलाते हैं। (Health Benefits Of Raw Turmeric In Hindi.)

हल्दी पाउडर का इस्तेमाल जहां अन्य मसालों के साथ सब्जियों और दाल बनाने के लिए किया जाता है। वहीं, सर्दियों में मिलने वाली हल्दी की गांठें या कच्ची हल्दी का सेवन भी  विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है। कच्ची हल्दी का सूप इसके सेवन का एक तरीका है। यहां पढ़ें कच्ची हल्दी के सूप की रेसिपी। (Raw Turmeric soup recipe in Hindi)

Also Read

More News

कच्ची हल्दी का सूप बनाने का तरीका

  • आधी कटोरी कच्ची हल्दी का पेस्ट या कद्दूकस किए हुए टुकड़े
  • 2 चम्मच  अदरक का पेस्ट (Ginger paste)
  • एक कटोरी कटी हुई गाजर (Carrot), प्याज, लहसुन और अन्य सब्जियां
  • 1 लीटर वेजिटेबल स्टॉक (Vegetable Stock)
  • नींबू का रस (Lemon Juice) और काली मिर्च  (Black Pepper Powder) स्वादानुसार
  • 2 चम्मच घी (Ghee)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कच्ची हल्दी का सूप बनाने की विधि

  • एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म होने के लिए रखें। फिर, इसमें एक मध्यम आकार की प्याज (Onion) काटकर डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें, कूटे हुए लहसुन (Garlic) डालें । फिर, हल्दी की पेस्ट बनाकर या उसे कूटकर इसमें मिला दें। सभी चीजों को 5 मिनट के लिए भूनें।
  • फिर, इसमें बाकी सब्जियां मिला दें और वेजिटेबल स्टॉक या दाल का पानी भी मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को 20 मिनट तक पकने दें।
  • जब सारी सब्जियां पककर जाएं तो उन्हें कलछी से मैश करें और सूप में अच्छी तरह मिला दें।
  • फिर, इस सूप को आंच से उतारें और ऊपर से नींबू का रस मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई स्वास्थ्य समस्याएं, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों  से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)