लंबी उम्र के साथ ताकत देने वाला है ये 1 सस्ता ड्राई फ्रूट्स, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानिए सेवन का सही तरीका

किशमिश हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इससे रक्त ऊतकों को टोन करने में सहायता मिलती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 15, 2024 5:31 PM IST

किशमिश को ड्राई फ्रूट्स में अहम स्थान ​प्राप्त है। किशमिश उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिन्हें आयुर्वेद हमें जीवन शक्ति के लिए खाने की सलाह देता है! अपने मीठे स्वाद के कारण यह पौष्टिक और ओजस बढ़ाने वाला भोजन है जिसे हमें अपनी लंबी आयु बढ़ाने के लिए नियमित रूप से खाना चाहिए। अपने अनेक गुणों के ​कारण किशमिश को आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में इसे 'फलों में श्रेष्ठ' माना जाता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. वरलक्ष्मी यनमन्द्रा से जानते हैं कि आखिर क्यों है किशमिश इतनी खास और क्या गुण छिपे हैं इसमें।

किशमिश खाने के फायदे - The benefits of eating raisins

किशमिश का नियमित सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

1. किशमिश हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इससे रक्त ऊतकों को टोन करने में सहायता मिलती है। यही कारण है कि किशमिश के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

2. अगर आप लंबे, चमकीले और मोटे बाल चाहते हैं तो नियमित रूप से किशमिश का सेवन करें। आयुर्वेद के अनुसार बालों की सेहत सीधे तौर पर हड्डी के ऊतकों की सेहत से जुड़ी होती है। किशमिश में हेल्दी बोरॉन कंटेंट होता है, ​जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। बोरॉन के कारण हड्डियों के निर्माण और रखरखाव में भी मदद मिलती है।

3. अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो किशमिश खाना आपके लिए दो तरह से फायदेमंद हो सकता है। पहला, किशमिश फाइबर से भरपूर होती है। इसे खाने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। आपको भूख कम लगती है। दूसरा ये कि किशमिश खाने से आपको खाने की क्रेविंग कम होती है। खासतौर पर मीठे की। ऐसे में यह वेट लॉस में सहयोग करती है।

4. अगर आप वात और पित्त जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से किशमिश खाएं। अपने ग्राउंडिंग और कूलिंग गुणों के कारण किशमिश इन दोनों ही परेशानियों को दूर करती है।

किशमिश खाने के बेस्ट तरीके

किशमिश खाने का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो कुछ तरीकों से इनका सेवन करना बेस्ट है।

1. भूख लगने पर : आप अपने नाश्ते में एक मुट्ठी किशमिश को शामिल करें। फाइबर रिच होने के कारण यह आपका पेट जल्दी और देर तक के लिए भरेगी।

2. ब्लड प्यूरिटी के लिए : किशमिश को ब्लड प्यूरिफाई करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसके लिए आप एक मुट्ठी किशमिश को रात भर एक कटोरी पानी में भिगो दें। अगली सुबह इसे खाएं।

3. हेल्दी ड्रिंक : अगर आप गर्मी के मौसम में एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक पीने की सोच रहे हैं तो किशमिश की ओजस ड्रिंक सबसे बेहतरीन है। इसे बनाने के लिए किशमिश को दूध के साथ ब्लेंड करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source