... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 21, 2021 5:31 PM IST
60 सेकेंड में अनिद्रा, तनाव, सिरदर्द और साइनस से छुटकारा कैसे पाएं? जानें सटीक और कारगर तरीका
रात को नींद न आने से परेशान हैं? ये परेशानी आपके साथ एक नहीं बल्कि कई समस्याओं का कारण बन सकती है। नींद न आने की वजह से सिरदर्द, तनाव और कई समस्याएं भी पैदा हो जाती है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं और अगर साइनस हो तो आपके लिए परेशानी और बढ़ सकती है। अगर आप भी अनिद्रा, तनाव, सिरदर्द और साइनस जैसी समस्याओं का जूझ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो केवल 60 सेकंड में आराम पहुंचा सकता है।
इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप माथे पर किस जगह दबाएं और देखें कि आगे क्या होता है। ज्यादातर लोग शरीर के उन बिंदुओं से अनभिज्ञ होते हैं , जो सिर्फ सिरदर्द नहीं बल्कि स्वास्थ्य समस्याओं के पूरे इलाज में मदद कर सकते हैं। हालांकि इनमें से किसी भी बिंदु को दबाते समय केवल एक चेतावनी दी जाती है कि बहुत अधिक दबाव नहीं लगाना चाहिए , नहीं तो दर्द कम होने के बजाए आपको अधिक दर्द महसूस होगा ।
आयुर्वेद की मानें तो हमारे चेहरे के सबसे प्रभावी स्थानों में से एक दोनों आंखों के बीच के स्थान, जिसे तीसरी आंख भी कहते हैं, एक दबाव बिंदु है । यह आपकी भौं के बीच में स्थित होता है, जहां आपका माथा आपकी नाक के पुल से मिलता है । आप इस बिंदु को अपने आप हल्के से छूकर या इसे दबाकर आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं ।
1-अगर आप इसे अपनी सांस को नियंत्रित करते हुए लगभग एक मिनट के लिए दबाए रखते हैं तो आपको सबसे अच्छा परिणाम मिलेंगे। हां इसे करते हुए आपकी सांस गहरी और धीमे-धीमे सांस लेने की कोशिश करनी चाहिए।
2-सांस को नियंत्रित करने के अलावा ये तनाव और चिंता पैदा करने वाले हार्मोनल असंतुलन को भी स्थिर करने में मदद करता है।
3-आंखों के बीच में दबाव डालने से आप शांत , कंफ्यूशन फ्री ओर रिलैक्स महसूस करते है। इतना ही नहीं इससे आपको कम तनाव होता है, जिससे आपको नींद बेहतर तरीके से आती है। इसे दबाने से आपकी अनिद्रा अतीत की चीज भी बन जाएगी ।
4- इसके अलावा अगर आपको साइनस है या फिर नाक बंद होने की समस्या है तो नियमित रूप से 60 सेकंड के लिए इस बिंदु को दबाने से निश्चित रूप से आपकी मदद करेगा ।
5- अगर आप इस जगह को दबाते हैं तो यह पिट्यूटरी ग्रंथि को उत्तेजित करता है और इस तकनीक को रोजाना करने से आपकी त्वचा की बनावट और आपके रंग की समग्र स्थिति में सुधार होगा । इतना ही नहीं ये आप की त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
इस क्षेत्र पर दबाव बनाने से एक एनर्जी निकलती है, जो आपके चेहरे के केंद्र से माथे तक चलती है। जब आप अपने माथे की सतह को दबाते हैं , तो यह त्वचा के नीचे ऊर्जा केंद्र को सक्रिय करता है । त्वचा पर कोमल दबाव अवरुद्ध ऊर्जा के प्रवाह को सक्रिय कर सकता है और संतुलन बहाल करने में मदद करता है । यह आपको तनाव से छुटकारा दिला सकता है , सुधार कर सकता है ।