
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 8, 2023 11:59 AM IST
Ayurvedic Diet Tips During Climate Change: होली का त्योहार ऐसे समय में आता है जब सीजन चेंज होता है और इस बदलते मौसम के बीच लोगों के बीमार पड़ने की संभावना भी बहुत अधिक बढ़ जाती है। इस मौसम में हवा में कई तरह के एलर्जी फैलाने वाले तत्व घूमते रहते हैं जो हवा के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं और हमें बीमार बना देते हैं। वहीं, ठंड और गर्मी के बीच का यह समय संक्रमण और वायरस के सम्पर्क में आने का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में होली खेलते समय लोग पानी, रंग , धूल मिट्टी के सम्पर्क में आने और अनाप-शनाप खाने से बीमार पड़ने का रिस्क और अधिक बढ़ सकता है। शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला (Dr. Sanjay Shukla, Government Ayurved College, Raipur, Chattisgarh) होली और उसके बाद अपना ख्याल रखने के लिए कुछ टिप्स दीं जो, गर्मी के मौसम में बीमार होने से बचाएंगी। ये सभी टिप्स आयुर्वेद के नियमों पर आधारित हैं और इनके अनुसार, गर्मियों में खान-पान रखने से आपको स्वस्थ रहने में मदद हो सकती है। (Ayurvedic Diet Tips During Climate Change In Hindi)
एक्सपर्ट के अनुसार, फरवरी-मार्च के बाद का समय (वसंत ) ऐसा होता है जब आपका डाइजेस्टिव सिस्टम (digestive system) धीमी गति से काम करता है। ऐसे में हल्के और पचने में आसान भोजन (easy to digest foods) का सेवन महत्वपूर्ण है। मौसम बदलने के साथ रोजमर्रा के खान-पान में कुछ बदलाव करें और इस तरह से डाइट प्लान करें-