... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 2, 2021 5:22 PM IST
घर में लगे ये 4 पौधे आपके ब्लड शुगर लेवल को करते हैं तुरंत कंट्रोल, जानें किन पौधों से कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज
Plant for diabetes patients in hindi : इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में बहुत से लोग कम उम्र में ऐसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, जिसकी कल्पना करना भी असंभव है। कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जो जिंदगी भर साथ नहीं छोड़ती हैं फिर चाहे आप कितनी दवा-दारू क्यों न कर लें। इन्हीं में से एक है डायबिटीज (Diabetes), जो आपके खराब खानपान के साथ-साथ खराब लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है। इन दोनों कारकों के साथ साथ-साथ यह बीमारी शरीर में इंसुलिन नाम के हार्मोन के कम रिलीज होने के कारण भी होती है। डॉक्टर इसके पीछे अनुवांशिक कारणों को भी जिम्मेदार ठहराते हैं।
डायबिटिक्स को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए बहुत सारे परहेज करने पड़ते है क्योंकि उनकी एक भी लापरवाही उनके लिए खतरनाक हो सकती है। डायबिटीज रोगियों को डॉक्टर कुछ दवाएं देते हैं जिन्हे टाइम पर लेने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। हालांकि डायबिटीज के उपचार में कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जो बहुत फायदेमंद होते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज पेशेंट (plant for Diabetes patients )के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। आइए जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में, जो डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
आयुर्वेद की मानें तो इंसुलिन प्लांट डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और इसका ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अपना ही महत्व है। इंसुलिन प्लांट की पत्तियों का स्वाद थोड़ा खट्टा होता है लेकिन इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में काफी मदद मिलती है। आप इस पौधे को अपने घर पर लगा सकते हैं और रोजाना इसकी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
जैसा कि आप जानते होंगे कि एलोवेरा का पौधा हर घर में लगाया जाता है क्योंकि इसके ढेर सारे फायदे होते हैं खासकर स्किन के लिए। एलोवेरा एक बहुत ही उपयोगी पौधा है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा के पौधे में ऐसे सारे तत्व पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
स्टीविया प्लांट भी डायबिटीज रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस पौधे के पत्ते स्वाद में मीठे भले ही होते हैं लेकिन आप इन पत्तों को सुखाकर या फिर इसके पाउडर की चाय, शर्बत बनाकर या किसी भी चीज में शक्कर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टीविया की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए जो चौथा पौधा बहुत फायदेमंद है उसका नाम है नीम। जी हां, नीम के हरे-हरे पत्तों में ग्लाइकोसाइड्स और कई एंटी-वायरल तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड में ग्लूकोज की मात्राको कम करने में कारगर होते हैं। नीम के पत्तों का नियमित सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत लाभकारी माना जाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.