Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आयुर्वेद के मुताबिक, शरीर में तीन दोष होते हैं- वात, पित्त और कफ, जब यह तीनों दोष संतुलित रहते हैं तो आप स्वस्थ रहते हैं लेकिन यही दोष जब असंतुलित हो जाते हैं तो आपके शरीर में कई तरह के विकार उत्पन्न होने लगते हैं आपकी खराब जीवनशैली त्रिदोषों के असंतुलन का कारण हो सकता है। आज हम यहां पित्त दोष (Pitta Dosha In Ayurveda) की बात करेंगे। पित्त दोष दो मुख्य तत्व 'अग्नि' और 'जल' से मिलकर बना है, यह मुख्य तौर पर छोटी आंत में पाया जाता है जो हार्मोन, एंजाइम और तापमान के साथ पाचक अग्नि को भी कंट्रोल करता है। आइये जानते हैं पित्त दोष के लक्षण (Pitta Dosha Symptoms) क्या हैं और पित्त दोष में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना (Pitta Dosha Diet) चाहिए।
पित्त दोष बढ़ने पर कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं जैसे पेट और सीने में जलन महसूस होना, अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या, अत्यधिक पसीना आना, नींद ना आना, शरीर से बदबू आना, गुस्सा आना, त्वचा पर दाने निकलना आदि। हालांकि पित्त दोष को डाइट में सुधार कर संतुलित किया जा सकता है।
पित्त दोष में मीठे फल, मीठे सेब, नारियल, अंजीर, मीठे अंगूर, मीठे आम, खरबूजा, मीठे संतरा, नाशपाती, अनार, मुनक्का, तरबूज के अलावा कड़वी सब्जियां, पत्ता गोभी, खीरा, अंकुरित बीज, भिंडी, हरी मिर्च, आलू, शकरकंद, जौ, चावल, गेहूं, उड़द, मूंग, सोयाबीन, राजमा, धनिया, दालचीनी, इलायची, सौंफ, हल्दी, काली मिर्च, देसी घी, दूध, मीठे फलों का रस, अंडे का सफेद भाग, मछली, केकड़ा, झींगा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।
पित्त दोष का असंतुलन होने पर कई चीजों से परहेज करने की जरूरत होती है। पित्त दोष में खासकर खट्टे फल, खट्टे बेर, खट्टे अंगूर, नींबू, खट्टे संतरे, सूखे मेवे, खट्टी सब्जियां, मेथी, लहसुन, शलजम, सरसों, मूली, टमाटर, मक्का, बाजरा, भूरे चावल, मसूर दाल, खट्टी छाछ, पनीर, दही, गुड, शराब, केले से बने शेक, कॉफी, अंडे का पीला भाग आदि।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)