Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ऑफिस में एक ही सीट पर बैठकर सात से आठ घंटे कंप्यूटर-लैपटाॅप पर काम करना, पढ़ाई के लिए एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठना, घर में लगातार खड़े रहकर सारे काम करना और ऐसे ही न जाने कितने कारणों से अक्सर लोगों के पैरों और पीठ दोनों में दर्द होने लगता है। कभी-कभी यह दर्द गर्दन तक जा पहुंचता है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों का दर्द, गठिया का दर्द, कटिस्नायुशूल, पीठ दर्द आदि होना भी आम बात है। यह दर्द इतना पीड़ादायक होता है कि कुछ लोगों को अपने दैनिक कार्य करने तक में परेशानी आने लगती है। अगर आप या आपका कोई अपना भी ऐसे ही दर्द से परेशान है तो आयुर्वेद आपको इसका हल दे सकता है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जो पुराने से पुराने दर्द को दूर करने में मददगार है। इन्हीं में से एक सबसे अहम और आसानी से मिलने वाली जड़ी बूटी है पारिजात। पारिजात के पत्ते आपके लिए किसी चमत्कारी दर्द निवारक के रूप में काम करेंगे। खास बात ये है कि ये बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। आप घर में भी इसका पौधा लगा सकते हैं।
पारिजात की पत्तियां कई तरह से सेहतमंद होती हैं। इनमें विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं। पारिजात की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ये पत्तियां प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी सहयोग करती हैं। यह संक्रमण से लड़कर आपको कई बीमारियों से बचाती हैं। इतना ही नहीं इन पत्तियों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मददगार होती हैं। पारिजात की पत्तियों में एंटी-डिप्रेशन गुण भी होते हैं जो तनाव, चिंता और अवसाद को कम करती हैं। इनमें मौजूद शामक गुण के कारण यह अनिद्रा की परेशानी भी दूर करती हैं।
पारिजात की चाय बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले 3 से 4 पारिजात की पत्तियां लें और उन्हें अच्छे से धो लें। अब एक गिलास पानी में इन पत्तियों को तोड़कर डालें और इन्हें आधा होने तब उबलने दें। आपकी चाय तैयार है। इसे छानकर इसका सेवन करें। अगर आप जोड़ों के दर्द या पीठ दर्द से परेशान हैं तो दिन में एक से दो बार इस आयुर्वेदिक चाय का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से आपको लाभ मिलेगा।