घर में लगा लिया सिर्फ ये 1 पौधा तो खुद-ब-खुद हो जाएगा इन 4 गंभीर बीमारियों का खात्मा, सोचें नहीं आज ही लगाएं

Parijat leaves health benefits in hindi : खुशबूदार होने के साथ-साथ इस पौधे के पत्ते आपको बहुत सी बीमारियों से आराम दिला सकते हैं बस आपको उनका सही तरीके से यूज करना आना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 20, 2021 4:45 PM IST

Parijat leaves health benefits in hindi : क्या आप घर में पौधे लगाना पसंद करते हैं? अगर हां तो आप ऐसे पौधों को लगाना पसंद करते होंगे, जो खुशबू के साथ-साथ आपके घर की शोभा बढ़ाते हो। भले ही आपको पौधे लगाना कोई खास बात न लगे लेकिन इन पौधों पर लगने वाली पत्तियां आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। जी हां, हमारे आस-पास मौजूद कुछ पौधों की पत्तियां ऐसी बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करती है, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इन्हीं कुछ पौधों में से एक है पारिजात का पौधा, जिसपर सफेद चमेली के फूल आते हैं। खुशबूदार होने के साथ-साथ इस पौधे के पत्ते आपको बहुत सी बीमारियों से आराम दिला सकते हैं बस आपको उनका सही तरीके से यूज करना आना चाहिए। तो आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल।

परिजात के पौधे के स्वास्थ्य लाभ

​स्किन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद परिजात का पौधा

मौजूदा वक्त में खराब खान-पान स्किन संबंधी समस्याओं का कारण बन रहा है, जिसमें कील-मुंहासे और स्किन का ढीला हो जाना आम समस्या है। इस समस्या में पारिजात की पत्तियों का उपयोग कर आराम मिल सकता है। ये पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होती हैं और स्किन से संबंधित कई समस्याओं को दूर करती हैं।

​कैसे करें उपयोग

जोजोबा आयल में पारिजात की पत्तियों का रस मिलाएं और स्किन पर लगाएं।

जोड़ों का दर्द होता है दूर ​

हड्डियों और जोड़ों में असहनीय दर्द से परेशान रहते हैं तो इससे निपटने के लिए पारिजात के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। ये पत्ते एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते हैं, जो इस तरह के दर्द को दूर करने में फायदेमंद हो सकते हैं।

​कैसे करें उपयोग

पारिजात के पत्तों का पाउडर बना लें और उसे पानी में मिलाकर पिएं। इसके अलावा पारिजात के पत्तों का रस, नारियल तेल में मिलाकर लगाने से जोड़ों की मालिश करें।

​सूखी खांसी को दूर करता है ये पौधा

गले में खराश, खांसी, जुकाम जैसी समस्या में पारिजात की पत्तियों की चाय का सेवन करने से राहत मिलती है।

​कैसे करें उपयोग

पारिजात की पत्तियों, अदरक को चाय में कूटकर डालें और कुछ देर तक उबालें। अच्छी तरह से उबालने के बाद इसे छान कर पिएं।

​बुखार को कम करने में मिलती है मदद

पारिजात की पत्तियों में बुखार से राहत दिलाने के गुण भी पाए जाते हैं। मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों में पारिजात के पौधे के पत्तों का उपयोग आपके गिरे प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ये पत्ते बुखार के बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं और इसके पत्तों से बना काढ़ा वायरस को बाहर निकालने में मदद करता है।

कैसे करें उपयोग

आप एक चम्मच पारिजात की पत्तियां और 2 कप पानी को उबाल लें। जब ये पानी आधा हो जाए तो इसका सेवन करें, आपको तुरंत राहत मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.