
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
What Is Oil Pulling? : आयुर्वेद में चमकते दांतों के साथ-साथ स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचे रहने के लिए ऑयल पुलिंग की सलाह दी जाती है। यह एक ऐसा तरीका है जिसमें नेचुरली शरीर को डिटॉक्स करने की कोशिश की जाती है। ऑयल पुलिंग बॉडी डिटॉक्स से लेकर हेल्दी ग्लोइंग स्किन के लिए आप ऑयल पुलिंग की मदद ले सकते हैं। हालांकि, इन दिनों ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है ओरल हेल्थ सुधारने के लिए। ओरल हाइजिन बढ़ाने के लिए ऑयल पुलिंग की मदद ली जा रही है और इन दिनों कई सेलेब्स और फिटनेस फ्रिक्स भी ऑयल पुलिंग करने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार (Dr. Dixa Bhavsar, Ayurveda Expert) बता रही हैं कि ऑयल पुलिंग क्यों करनी चाहिए और इसके फायदे क्या हैं। आइए जानते हैं-
ऑयल पुलिंग में मुंह में थोड़ा-सा तेल रखा जाता है और तेल में मौजूद तत्व सलाइवा या लार के साथ मिलकर शरीर की गंदगी साफ करने और आपको हेल्दी रखने की कोशिश की जाती है। यह एक कम झंझटभरा और नेचुरल तरीका है जो शरीर की गंदगी को साफ करने का काम करता है।
कुछ रिसर्च में ऐसा पाया गया है कि ऑयल पुलिंग करने से दांतों, मसूड़ों और ओवरऑल ओरल हेल्थ में सुधार होता है। इससे आपके दांतों में छुपी गंदगी साफ होती है। साथ ही में दांतों के बीच छुपे स्ट्रेप्टोकॉकस बैक्टीरिया ऑयल पुलिंग से साफ हो जाते हैं।
ऑयल पुलिंग करने से दांतों पर दिखने वाले काले-पीले धब्बे भी आसानी से साफ हो जाता है। साथ ही गम या मसूड़ों की बीमारियां भी कम होती हैं। इससे दांतों को नयी चमक भी मिलती है।
ऑयल पुलिंग की प्रक्रिया में 1-2 चम्मच तेल मुंह में रखा जाता है और इस तेल को 5-7 मिनट तक मुंह में घुमाते रहने की सलाह दी जाती है।
5 मिनट बाद तेल पतला हो जाता है और तेल एकदम साफ और सफेद हो जाता है। अब आप तेल को थूंक सकते हैं।
फिर, आप गर्म पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाएं और उससे अपने मुंह को साफ करें।
वर्जिन कोकोनट ऑयल या शुद्ध नारियल का तेल(Coconut Oil) ऑयल पुलिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी नसों में जमा गंदगी को खींचकर बाहर निकाल देते हैं। हालांकि, वर्जिन ऑलिव ऑयल (Virgin Olive Oil) और तिल का तेल (Sesame oil or Til ka Tel) भी ऑयल पुलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
7-10 दिनों तक दिन में सवेरे आपको ऑयल पुलिंग (Savere oil pulling karne ke fayde) करनी चाहिए।
रोजाना ऑयल पुलिंग ना करें। आप एक हफ्ते ऑयल पुलिंग करने के बाद आप 6 महीने तक गैप लें।
छोटे बच्चों को ऑयल पुलिंग ना कराएं। आप 5-6 साल से बड़े बच्चों को ऑयल पुलिंग करा सकते हैं।