नहीं बढ़ रही बालों की लम्बाई तो खाली पेट पीएं यह 1 चीज, कमर तक झूलेगी आपकी चोटी

Balon Ki Lambai Badhane Ke Upay: अगर आपकी हेयर ग्रोथ अच्छी नहीं है और आप भी बालों की लम्बाई बढ़ाना चाहते हैं तो आप सुबह 1 आदत अपनाकर अपनी हेयर ग्रोथ बढ़ा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2024 9:12 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Ayurvedic Tips For Hair Growth: बालों की अच्छी केयर करने, बालों की चम्पी करने से लेकर अच्छे शैम्पू करने के बाद भी कई लोगों के बालों की सेहत खराब ही रहती है। खासकर बालों की ग्रोथ ठीक तरीके से नहीं होती और लम्बे बालों की उनकी इच्छा पूरी भी नहीं हो पाती। विशेषकर महिलाओं को लम्बे बालों की स्टाइलिंग करना खूब पसंद आता है और वे चाहती हैं कि उनकी चोटी हेल्दी, मोटी और लम्बी हो। अगर आपकी भी समस्या यही है तो आप सुबह 1 आदत अपनाकर अपनी हेयर ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। यह तरीका खुद बताया मशहूर डाइटिशियन सोनिया नारंग ने।

अच्छी हेयर ग्रोथ के लिए पीएं ऐसा वाला पानी

फेमस न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने बताया कि सुबह पानी पीने से जुड़ी आपकी आदतआपके बालों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रख सकती है और साथ ही यह बालों की ग्रोथ भी बढ़ा सकती है। आप सुबह उठकर जो पानी पीते हैं उसे थोड़ा हेल्दी बनाएं तो इससे आपके बालों की लम्बाई भी बढ़ सकती है।

पीएं तांबे के बर्तन मे रखा पानी

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीनेकी सलाह आपने भी सुनी ही होगी। लोगों को आमतौर पर डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीने की टिप्स दी जाती हैं। लेकिन, सोनिया नारंग के अनुसार, अगर आप अपने पीने के पानी को तांबे के बर्तन (Water from coper vessels) में स्टोर करते हैं तो इससे आपकी कई हेयर प्रॉब्लम्स कम हो जाती हैं।

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है तांबे के बर्तन में रखा पानी

तांबे के बर्तन मे रखा पानी रक्त में लाल ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) और सफेद ब्लड सेल्स (White Blood Cells) की मात्रा बढ़ाता है। यह एक केटेलिस्ट की तरह कांम करते हुए आयरन के अवशोषण (absorbing iron) में मदद करता है। यह आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और हेयर फॉल जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

ऐसे करें पानी तैयार

  • एक-दो लीटर पानी को किसी तांबे के बर्तन (Tambe ka bartan) या तांबे की बोतल में भरकर रखें।
  • रातभर इस पानी को ढंककर रख दें।
  • अगले दिन सुबह खाली पेट आप इस पानी का सेवन करें। आप अपनी पसंद के हिसाब से 2-3 गिलास पानी पी सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source