Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जायफल जिसका उपयोग अक्सर हम अपने खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। मगर क्या आपको पता है ये मसाला सिर्फ आपके खाने में स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसका आपकी सेहत पर भी कई चमत्कारी फायदे हो सकते हैं। दरअसल, जायफल का इस्तेमाल आयुर्वेद में वर्षों से किया जा रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमें गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। साथ ही इसके सेवन से आप खुद को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। इतना ही नहीं ये आपमें कई गंभीर बीमारियों से लड़ने लिए आपके इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है। एक रिसर्च के अनुसार, जायफल सूजन-रोधी, बैक्टीरिया-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे अपने असरदार गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें फाइबर का भी अच्छा स्रोत पाया जाता है। साथ ही इसमें आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, तांबा, मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-ए और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।
आयुर्वेद की मानें, तो प्राचीन समय से जायफल का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के उपचार के लिए होता आया है। इसके सेवन से महिलाओं में होने वाली नींद की समस्या दूर होती है। जानकारों का मानना है कि जिन महिलाओं फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होती है उन्हें जायफल जरूर खाना चाहिए। इसका सेवन महिलाओं के प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। साथ ही इससे उनमें सेक्स डिजायर को भी बढ़ाने में मदद मिलती है।
अक्सर महिलाओं में हार्मोन से जुड़ी परेशानियां ज्यादा पाई जाती हैं। इसके पीछे का मुख्या कारण होता है पीरियड्स। सही तरह से पीरियड्स न आने से महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। जिसका उनकी फर्टिलिटी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे सिचुएशन में महिलाऐं अपने हार्मोन को संतुलित रखने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह उनके शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन हार्मोन के असंतुलन को संतुलित करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं में क्रैंपिंग, दर्द, ऐंठन जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे ऐसी स्थिति में महिलाएं दवाओं का इस्तेमाल करने की बजाय, गर्म पानी या चाय में एक चुटकी जायफल मिलाकर पी सकती हैं। इससे उनको पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन में कमी आएगी और यह सूजन को कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है।
जायफल के सेवन से चिंता और अवसाद जैसे गंभीर लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। जायफल में इन मुद्दों से जुड़े लक्षणों को कम करने वाले कंपाउंड मौजूद होते हैं। इससे महिलाओं में होने वाले मूड स्विंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है।
पाचन से संबंधित परेशानी किसी को भी हो सकती है।मगर ज्यादा पीड़ित पाया जाता है। कारन है उनका अक्सर सुबह जल्दी उठना और रात को देर से सोना। जिसके कारणवश उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। अपर्याप्त नींद के चलते महिलाओं में पेट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे समस्या से निजात पाने के लिए उनको चुटकी भर जायफल जरूर खाना चाहिए। ये उनमें पाचन संबंधी समस्या जैसे गैस, दस्त, पेट में सूजन और उसका फूलना जैसे समस्याओं से मुक्ति दिला सकता है।