Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Noni Juice Health Benefits: फिटनेस आइकॉन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी डाइट (Malaika Arora Diet) का खास ख्याल रखती हैं और हमेशा हेल्दी चीजें खाने और पीने की कोशिश करती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की उम्र 50 साल है लेकिन वे 30-35 साल के लोगों जैसी एनर्जेटिक हैं। मलाइका की स्किन पर भी हेल्दी ग्लो भी दिखायी देता है। इसका एक सीक्रेट है नोनी जूस (what is noni juice) जो मलाइका अरोड़ा रोज पीती हैं। आइए जानते हैं कि यह हेल्दी फ्रूट जूस क्यों पसंद किया जाता है और इसे पीने के फायदे क्या हैं। ( Noni Juice Health Benefits In Hindi.)
नोनी एक प्रकार का फल है जो एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी3 और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों से राहत पाने के लिए किया जाता है। यह एक चमत्कारी जड़ी-बूटी है जिसका फल, जूस और पत्ते और छाल सभी अलग-अलग तरीकों से दवाइयों के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं।
नोनी को एक नेचुरल सुपरफूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को अंदर और बाहर से स्वस्थ रखते हैं।
इस हेल्दी फल का जूस पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को भीतर से पोषण देकर उसे स्वस्थ बनाते हैं। जिन लोगों को बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस होती है उनके लिए नोनी का जूस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
नोनी जूस पीने का एक बड़ा कारण यह भी है कि यह चेहरे पर एजिंग साइन जल्दी नहीं दिखायी देने देता। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एंटी-एजिंग इफेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। ये स्किन को यंग और टाइट रखते हैं जिससे आप अधिक समय तक जवां दिखते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नोनी का जूस एक बेहतरीन जूस है। इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता जिससे डायबिटीज मैनेज करने में सहायता होती है। इस तरह यह इंसुलिन रिस्पॉन्स भी बेहतर बनाता है।