
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 25, 2023, 1:52 AM
How do you use neem leaves for piles? : बवासीर एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से गुदे के अंदर काफी ज्यादा सूजन और दर्द होता है। कभी-कभी यह समस्या इतनी अधिक बढ़ जाती है कि इसकी वजह से ब्लड वेसेल्स फट जाते हैं, जो ब्लीडिंग का कारण बन सकते हैं। बवासीर से प्रभावित मरीजों को मल त्यागने में काफी ज्याद परेशानी महसूस होती है। बवासीर की परेशानी होने पर आपको डॉक्टर से उचित परामर्श लेने की जरूरत होती है। इसके अलावा आप कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों से भी बवासीर का इलाज कर सकते हैं। इन आयुर्वेदिक उपायों में नीम की पत्तियां भी (Which plant is used to cure piles?) शामिल हैं। नीम की पत्तियों का प्रयोग आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है, जो आपकी गंभीर से गंभीर समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। यह मुख्य रूप से गुदे में होने वाली सूजन और दर्द से आराम दिला सकता है। आइए जानते हैं खूनी बवासीर में कैसे फायदेमंद है नीम की पत्तियां और कैसे करें इसका इस्तेमाल?
नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो बवासीर में होने वाली सूजन और दर्द की परेशानी को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा नीम में मौजूद गुण बवासीर की वजह से पनपने वाली बैक्टीरिया की समस्याओं को कम कर सकता है। बवासीर में कुछ दिनों तक नीम की पत्तियों का प्रयोग करने से आप खुजली, सूजन, जलन, दर्द और इन्फेक्शन को बढ़ने से रोक सकते हैं। साथ ही यह मल त्याग की परेशानी को भी दूर कर सकता है।
बवासीर के मस्सोंकी सूजन को कम करने के लिए आप नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
पाइल्स की समस्या या इसके लक्षणों को कम करने के लिए नीम की पत्तियां कूटकर इसका रस निकाल लें, इसके बाद इस रस को गुनगुने पानी में मिक्स कर लें। अब इस पानी में कुछ देर के लिए बैठ जाएं, इससे बवासीर की सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही यह मल त्याग की समस्याओं से भी राहत दिला सकता है।
बवासीर के लक्षणों से राहत पाने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कॉटन का कपड़ा लें, इस कपड़े में तेल लगाकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।
बवासीर की परेशानियों में नीम की पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। साथ ही अगर आपको नीम से किसी तरह की एलर्जी की शिकायत है, तो इस स्थिति में नीम का प्रयोग करने से बचें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.