
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 6, 2023 9:15 AM IST
Ashwagandha for Vasculitis inflammation : नसों में सूजन की परेशानी होने पर कई तरह की परेशानियों का खतरा रहता है। ऐसे में आपको नसों में सूजन का समस्याओं को दूर करना बहुत ही जरूरी है। अगर लंबे समय तक नसों में दर्द और सूजन होने लगे, तो आपका काम-काज प्रभावित हो सकता है। अगर आप नसों में सूजन और दर्द की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अश्वगंधा का प्रयोग करें। अश्वगंधा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है जो नसों में दर्द और सूजन की परेशानी को कम कर सकता है। इसलिए आप आयुर्वेद द्वारा बताए गए नुस्खों को अपनाकर अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने गाजियाबाद स्थित परमार्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से बात की है। आइए जानते हैं नसों में सूजन होने पर अश्वगंधा का किस तरह करें सेवन?
नसों में सूजन के लिए कैसे फायदेमंद है अश्वगंधा?
आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वगंधा में कई आयुर्वेदिक औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को गर्मी और शक्ति प्रदान करता है। इससे आपके नसों के कार्य करने की क्षमता बेहतर होती है। साथ ही यह धीरे-धीरे नसों की सूजन और दर्द को कम कर सकता है। अगर आप नसों में दर्द और सूजन कम करना चाहते हैं तो आप इसकी जड़ और पत्तियों का इस्तेमाल करें।
नसों में सूजन होने पर कैसे करें अश्वगंधा का सेवन?
अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप नसों में होने वाली सूजन को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
दूध के साथ लें अश्वगंधा
नसों में सूजन की परेशानी को कम करने के लिए दूध और अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप रोजाना रात में सोने से पहले करें। इसके लिए 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर को मिक्स करें। इसके बाद इसका सेवन करें। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से आप नसों में सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी शारीरिक शक्ति को भी बढ़ावा देता है।
शहद और अश्वगंधा है फायदेमंद
शहद और अश्वगंधा का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। अश्वगंधा और शहद दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन की परेशानी को कम कर सकता है। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच अश्वगंधा और 1 चम्मच शहद लें। इसके बाद इन दोनों मिश्रण का सेवन करें। आप चाहें तो इसके ऊपर 1 गिलास गर्म पानी पी सकते हैं। इससे सूजन कम होगा।
अश्वगंधा और शिलाजीत है असरदार
नसों में सूजन की परेशानी को कम करने के लिए अश्वगंधा और शिलाजीत काफी हेल्दी होता है। इससे आपकी शारीरिक शक्ति बढ़ती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच अश्वगंधा और शिलाजीत लें। अब दोनों का सेवन गर्म पानी के साथ मिक्स करके करें। इससे नसों की सूजन कम हो सकती है।
Disclaimer : अश्वगंधा नसों में सूजन की समस्या को दूर करने में असरदार हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार इसका सेवन करने जा रहे हैं तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।