
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 26, 2024 10:33 AM IST
Medically Verified By:
Mustard oil and Rock Salt Benefits : नमक और सरसों का तेल दो ऐसी सामग्री है, जिसका इस्तेमाल खाने में जरूर किया जाता है। मुख्य रूप से सेंधा नमक की बात करें, तो यह काफी शुद्ध नमक माना जाता है। इन दोनों के मिश्रण का प्रयोग सदियों से दांतों और मसूड़ों में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ और सलाहकार डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि इन दोनों सामग्रियों से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह मसूड़ों से प्लाक, मसूड़ों में होने वाली सूजन, मसूड़ों से खून निकलने जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा सेंधा नमक को सरसों के तेल में मिक्स करके इस्तेमाल करने से कई फायदे हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे ( Mustard oil and Rock Salt Benefits ) में-
सरसों के तेल के तेल में सेंधा नमक को मिक्स करके इस्तेमाल करने से दांतों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह प्लाक को कम करने में मदद करता है। दरअसल, नमक एक प्राकृतिक अपघर्षक है, जो दांतों से प्लाक और दाग हटाने में मदद करता है।
सरसों के तेल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकते हैं। वहीं, नमक में भी बैक्टीरिया को नष्ट करने का गुण होता है। अगर आप मुंह के बैक्टीरिया के नष्ट को करना चाहते हैं, तो सरसों तेल को नमक में मिक्स करके अपने दांतों पर अच्छे से मसाज करें।
नमक में सूजन को कम करने का गुण होता है। इसके साथ ही सरसों के तेल की मदद से मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाया जा सकता है, जो मसूड़ों के सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही नमक में फ्लोराइड की काफी अच्छी मात्रा होती है, जिससे दांतों को मजबूती मिलती है। यह कैविटी को रोकने में मदद करता है।
सेंधा नमक में टेबल नमक की तुलना में अधिक मैग्नीशियम होता है, जो शरीर में सामान्य मैग्नीशियम के स्तर को बहाल करने और मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप सरसों तेल के साथ सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे काफी हद तक ऐंठन और दर्द को कम किया जा सकता है।
सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक होता है, जो ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यह हार्ट डिजीज के जोखिमों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में नियमित रूप से सेंधा नमक और सरसों तेल का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Also Read : रिफाइंड ऑयल की बजाय देसी सरसों के तेल में पकाएं खाना