
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 15, 2024 12:27 PM IST
Drinking water after eating peanuts: सर्दियों में गर्मागर्म भूनी हुई मूंगफली के साथ काला नमक और हरी मिर्च का स्वाद तो आपने भी लिया ही होगा। भूनी हुई मूंगफली खाना सर्दियों में ना केवल आपके जीभ को स्वादिष्ट लगता है बल्कि, मूंगफली खाने से सर्दियों में आपको ठंड से आराम भी मिलता है। कम तापमान और ठंडी हवाओं के मौसम में भूनी हुई या उबली हुई मूंगफली खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है। मूंगफली, बादाम, पिस्ता, काजू और अन्य नट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो इन्हें हेल्दी बनाते हैं। सर्दियों में जब बीमार होने का डर बढ़ जाता है तब नट्स खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आप स्वस्थ रहते हैं। हालांकि, मूंगफली खाने वाले लोगों को कुछ बातों का ख्याल भी रखना पड़ता है। जैसे किस चीज के साथ मूंगफली खानी चाहिए और किस चीज के साथ मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए। जैसे बहुत से लोगों मूंगफली खाने के बाद ठंडा पानी पीते हैं जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आइए जानते हैं कि क्या मूंगफली खाने के बाद पानी पीना स्वास्थ्य के लिए खराब है और क्या हो सकते हैं इसके नुकसान। (Mungfali khane ke bad pani peene ke nuksan)
मूंगफली खाने के बाद पानी पीना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता क्योंकि, ऐसा करने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ियां शुरू हो सकती हैं। वहीं, रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को नुकसान भी पहुंचता है जिससे सांस से जुड़ी समस्याएं, अस्थमा, और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों के लक्षण गम्भीर हो सकते हैं। जैसा कि किसी भी प्रकार के नट्स को पचने में समय लगता है और अगर खान-पान से जुड़ी कोई गलती हो जाए तो नट्स को पचा पाने में डाइजेस्टिव सिस्टम को बहुत मुश्किल होती है। अगर मूंगफली खाने के बाद आप पानी पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र के लिए मूंगफली को पचाने में दिक्कत आ सकती है। इससे आपको इनडाइजेशन की समस्या भी हो सकती है नट्स के पोषक तत्वों का फायदा भी आपको नहीं मिल पाता।
इनडाइजेशन की समस्या से बचने के लिए आपको मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। 30-40 मिनट के बाद आप थोड़ी मात्रा में पानी पी सकते हैं। फिर, कुछ समय ठहरने के बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी पीएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।