
... Read More
त्वचा पर मुलेठी का इस्तेमाल और होने वाले फायदे जानें।
Mulethi Benefits for Skin in Hindi: मुलेठी एक जड़ी-बूटी (Herb) है, जो सूखी लकड़ी जैसी होती है। मुलेठी (Mulethi in Hindi) को इंग्लिश में लिकोरिस (Licorice) कहते हैं। इसके सेवन से कई रोगों से बचाव (Mulethi benefits) होता है। क्या आप जानते हैं कि मुलेठी कई बीमारियों के साथ ही सौंदर्य लाभ भी पहुंचाती है? जी हां, मुलेठी के कई ब्यूटी बेनिफिट्स (Mulethi Beauty Benfits) भी हैं। यह हर्ब त्वचा को स्वस्थ रखती है, कई समस्याओं को दूर करती है। त्वचा को सॉफ्ट रखती है मुलेठी। आजकल कई सौंदर्य प्रसाधनों में भी मुलेठी का इस्तेमाल होने लगा है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, प्रोटीन, वसा आदि अधिक मात्रा में होते हैं। जानें, त्वचा को स्वस्थ और इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुलेठी के फायदे (Mulethi Benefits for Skin in Hindi) और इस्तेमाल का सही तरीका क्या है।
मुलेठी के पाउडर (Mulethi Powder) का सेवन करके आप कई शारीरिक समस्याओं जैसे आंख, मुंह, गले, उदर रोग के साथ ही सांस से संबंधित समस्या, हृदय रोग, घाव आदि को जड़ से खत्म कर सकते हैं। इससे वात, कफ, पित्त से संबंधित होने वाली समस्याओं का इलाज भी होता है।
त्वचा पर काले निशान, दाग-धब्बे से हैं परेशान, तो मुलेठी पाउडर (Mulethi Powder) का इस्तेमाल करें। त्वचा को स्वस्थ रखता है मुलेठी पाउडर। इसके पाउडर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं या फिर इसे खा भी सकते हैं। किसी भी तरीके से मुलेठी का सेवन त्वचा को लाभ (Mulethi for skin care) ही पहुंचाएगा।
यदि आपको बहुत ज्यादा मुंहासे, एक्ने या स्किन की दूसरी समस्या जैसे एक्जिमा है, तो मुलेठी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी-सेप्टिक जैसी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो त्वचा की समस्याओं को कम करते हैं। एक चम्मच मुलेठी पाउडर लें। इसमें चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाएं, ताकि पेस्ट तैयार हो जाए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए। त्वचा साफ, स्वस्थ और मुलायम बनी रहेगी।
कुछ महिलाओं के चेहरे पर छोटे-छोटे अनचाहे बाल बहुत होते हैं। इसे हटाने के लिए वे ब्यूटी पार्लर जाती हैं, जबकि आप बालों की इस समस्या को घर पर ही दूर कर सकती हैं। मुलेठी हेयर फॉलिकल्स को सिकोड़ने की क्षमता रखता है। इससे चेहरे के बाल साफ हो जाते हैं।मुलेठी और अश्वगंधा पाउडर 1-1 चम्मच, हल्दी आधा छोटा चम्मच, एक कप दूध लें। इन सभी सामग्री को मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगाकर सूखने दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।
पिग्मेंटेशन की समस्या से रहती हैं परेशान, तो मुलेठी का इस्तेमाल आपके लिए बेहद फायदेमंद (Mulethi Beauty Benefits for Skin in Hindi) साबित हो सकता है। 1 चम्मच मुलेठी पाउडर, 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा चम्मच एलोवेरा जेल को एक साथ मिलाएं। इसे त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करेंगी तो पिग्मेंटेशन से कभी नहीं होंगी परेशान।
मुलेठी में ग्लैबरिडिन (Glabridin) नाम का कम्पाउंड होता है, जो त्वचा पर पिग्मेंटेशन (Pigmentation) को बनने नहीं देता। विटामिन बी, ई, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज से भरपूर होने के कारण यह सेहत के साथ ही त्वचा को भी लाभ पहुंचाता है।
मुलेठी पाउडर का सप्ताह में दो बार त्वचा पर इस्तेमाल करने से स्किन चमकदार हो उठती है। मुलेठी पाउडर में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं। इसमें पानी या फिर कोई तेल जैसे नारियल या जैतून का तेल (Olive Oil) मिलाएं। पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करके 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें।
Mulethi Benefits : वजन कम करे मुलेठी, और भी होते हैं कई फायदे आप भी करें सेवन
हृदय रोग में गुणकारी मुलेठी के अन्य फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान