मुलेठी के साथ शहद खाने से सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Mulethi And Honey Benefits: मुलेठी और शहद का मिश्रण शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। जानें इसके 5 बड़े फायदे -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : October 17, 2023 11:40 AM IST

Mulethi And Honey Benefits: आयुर्वेद में मुलेठी और शहद का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। मुलेठी और शहद का मिश्रण सर्दी-जुकाम, गले में खराश और छाती में जमा का कफ से राहत दिलाने में मदद करता है। मुलेठी और शहद, दोनों में ऐसे कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। मुलेठी और शहद में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। मुलेठी और शहर का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। तो आइए, जानते हैं मुलेठी और शहद के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं -

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

मुलेठी और शहद का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, यह दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से मुलेठी और शहद का सेवन करने से आप कई मौसमी बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पेट की परेशानी को दूर करे

मुलेठी और शहद का एक साथ सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस मिश्रण में मौजूद गुण पेट के अल्सर को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद को एक चम्मच मुलेठी पाउडर के साथ मिक्स करके इसका सेवन करें।

दिल को रखे स्वस्थ

मुलेठी और शहद का सेवन दिल की स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से स्ट्रोक और दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

गले में खराश से दिलाए राहत

मुलेठी और शहद, दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। यह मिश्रण गले में खराश और दर्द की समस्या से राहत दिला सकता है।

अनियमित पीरियड्स को ठीक करे

जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है, उनके लिए मुलेठी और शहद का सेवन लाभकारी हो सकता है। इससे पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी पाउडर और शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

मुलेठी और शहद का एक साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह से ही इसका सेवन करें।