Morning Constipation: सुबह के समय होने वाली कब्‍ज की समस्‍या का आयुर्वेदिक उपचार, पढ़े डॉक्‍टर दीक्षा की सलाह

Morning Constipation: सुबह पेट साफ न होना कब्‍ज होने के संकेत हैं। यहां हम आपको एक्‍सपर्ट के माध्‍यम से कब्‍ज का आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 14, 2021 6:02 PM IST

कब्ज की समस्‍या तब होती है जब सुबह पेट ठीक से साफ (Morning Constipation) नहीं होता है। यह अक्‍सर गलत खानपान और नियमिति जीवनशैली के कारण होता है। कब्‍ज के कारण (Morning Constipation Causes) सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार, कब्ज मुख्य रूप से वात दोष के असंतुलन (वृद्धि) के कारण होता है।

डॉक्‍टर दीक्षा कहती हैं, आयुर्वेद का मानना ​​है कि कब्ज अधिकांश बीमारियों का मूल कारण है, वो चाहे शारीरिक हो या मनोवैज्ञानिक। जैसा कि हम जानते हैं, हमारे पेट में 70-85 प्रतिशत हार्मोन का उत्पादन होता है, जो हमारे पेट को हेल्‍दी रखता है। हर दिन टॉयलेट जाना और पेट का साफ होना जरूरी होता है। अगर कब्ज का उपचार न किया जाए उसे अनुपचारित छोड़ दिया जाए तो हार्मोनल असंतुलन, मूड स्विंग, विटामिन की कमी, त्वचा की समस्याएं और यहां तक कि बालों का झड़ना आदि बहुत कुछ हो सकता है।

वात दोष के कई कारण हो सकते हैं:

1. भोजन के दौरान ध्‍यान का एकाग्रचित न होना।

2. सूखा, ठंडा, मसालेदार, तला हुआ और फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन।

3. पर्याप्त पानी नहीं पीना।

4. खाने में फाइबर की अच्‍छी मात्रा का न होना।

5. मेटाबॉलिज्‍म (चयापचय) का धीमा होना।

6. नींद न आना या देर तक जागते रहना।

7. रात का खाना वास्तव में देर से करना।

8. आलसी जीवनशैली।

कब्‍ज से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपचार

1. रात को सोते समय गर्म दूध के साथ एक चम्‍मच गाय के घी का सेवन करें।

2. सुबह उठकर सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।

3. रोजाना 10 मिनट मलासन योग का अभ्यास करें, इसके अलावा 20 मिनट कपालभाति प्राणायाम नियमित रूप से करें।

4. शौच के लिए इंडियन टॉयलेट का इस्‍तेमाल करें, अगर आप वेस्‍टर्न टॉयलेट का प्रयोग करते हैं तो पैरों के नीचे एक स्टूल रखें, ताकि शौच के दौरान पेट पर दबाव बन सके।

जब हम मल त्याग की बात करते हैं तो शरीर की स्थिति (आपकी मुद्रा) बहुत महत्वपूर्ण होती है। हर किसी को हर एक दिन कम से कम एक बार शौच करना चाहिए। यह प्राकृतिक रूप से डिटॉक्‍सीफिकेशन का सर्वोत्तम और आसान तरीका है।

इन सुझावों के बाद निश्चित रूप से कब्ज का इलाज करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, आप यहां कुछ और टिप्स देख सकते हैं:

1. टॉयलेट में गैजेट्स के इस्तेमाल से बचें। यहां तक कि अखबार भी नहीं पढ़ना चाहिए।

2. प्रतिदिन एक ही समय पर जागने और सोने की आदत बनाएं।

3. पर्याप्त पानी पिएं। आपके पाचन को ठीक से काम करने के लिए आपके शरीर को पानी की आवश्यकता होती है।

4. अपने तनाव का प्रबंधन करें।

5. क्रोध और नकारात्मकता से दूर रहें। गलत भावनाएं भी कब्ज का कारण बनती हैं।