पानी के साथ इस चीज को मिलाकर पीने से हाई ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल, रोजाना इस तरह से करें सेवन

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी दोगुनी शक्ति बढ़ाने के लिए किस चीज के साथ करें इसका सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : November 21, 2023 8:01 AM IST

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर हमारी धमनियों के दीवारों पर ब्लड का दबाव डालता है। ब्लड धमनियों की मदद से हृदय से शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचता है। शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने पर धमनियों पर दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत होती है। लाइफस्टाइल में बदलाव करके काफी हद तक ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा खानपान की कुछ आदतों से भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। पानी एक ऐसा आहार है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है। इसमें अगर आप कुछ चीजों को एड करते हैं, तो इससे दोगुना फायदा हो सकता है। इसमें लहसुन भी शामिल है। जी हां, गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। आइए जानते हैं ये कैसे है फायदेमंद और किस तरह करें सेवन?

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है लहसुन

कुछ रिपोर्ट की बात करें, तो रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से  हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर लगभग 7-9 mmHg और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को लगभग 4-6 mmHg किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को घटा सकते हैं।

कैसे करें लहसुन का सेवन?

गर्म पानी के साथ करें सेवन

लहसुन का सेवन गर्म पानी के साथ करने से ब्लड प्रेशर में काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए 2 से 3 लहसुन की कलियां लें। इसे 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे काफी लाभ मिल सकता है। 

रातभर पानी में भिगोकर खाएं लहसुन

लहसुन को पानी में भिगोकर खाने से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी लें। इसमें लहसुन की कलियों को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को पिएं और लहसुन को चबाकर खा लें। इससे ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद मिल सकती है।

लहसुन के पानी का सेवन करने के फायदे

  • इम्यूनिटी मजबूत करने में लहसुन का पानी काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। 
  • यह पाचन तंत्र दुरुस्त करने में काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकता है। 
  • सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन पानी के साथ करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। 
  • बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए लहसुन के पानी का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। 

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।