Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नसों में छिपे बैड कोलेस्ट्रॉल को चूस लेंगे किचन के कोने में पड़े ये 2 मसाले, बस 1 चम्मच ही खाना है हर रोज

बैड कोलेस्ट्रॉल आपके हार्ट को बुरी तरह प्रभावित करता है और इससे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी जानलेवा कंडीशन्स का रिस्क बढ़ सकता है।

नसों में छिपे बैड कोलेस्ट्रॉल को चूस लेंगे किचन के कोने में पड़े ये 2 मसाले, बस 1 चम्मच ही खाना है हर रोज

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 25, 2024 6:57 PM IST

Remedies to get rid of bad cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के साथ ही जहां शरीर में स्किन, चेहरे और आंखों पर अलग-अलग तरह के बदलाव दिखायी देने लगते हैं। वहीं, शरीर के अंदर नसों में छुपकर बैठा यह कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान भी पहुंचाने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का सबसे बड़ा जो खतरा है वह है हार्ट को पहुंचने वाला डैमेज। बैड कोलेस्ट्रॉल आपके हार्ट को बुरी तरह प्रभावित करता है और इससे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

बता दें कि, बैड कोलेस्ट्रॉल बनना या बढ़ना किसी बीमारी की वजह से नहीं होता है। यह आपके खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के कारण होनेवाली एक समस्या है जिसके परिणाम बहुत गम्भीर हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम करवाना चाहते है तो आप उन आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर सकते हैं जिनमें कोलेस्ट्रॉल लेवल घटानेवाले गुण पाए जाते हैं। ये गुणकारी चीजें मेथी के बीज और अजवाइन के बीज।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए मेथी और अजवाइन का सेवन कैसे करना चाहिए?

मेथी है बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन

आपके घर में तड़के में इस्तेमाल होने वाली मेथी के बीज डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से आपकी मेटाबॉलिक रेट तेज होती है जिससे आपका ना केवल वेट लॉस होता है बल्कि, शरीर मे बैठा बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। वहीं, मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स का भी लेवल हाई होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।

Also Read

More News

अजवाइन के बीज

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को अंडर कंट्रोल रखने के लिए अजवाइन का सेवन बहुत लाभकारी होता है। आपके रोजमर्रा के भोजन में अजवाइन का इस्तेमाल करने से आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ेगी और इससे आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम हो जाएगा।

ऐसे करें मेथी-अजवाइन के पानी का सेवन

1-1 चम्मच अजवाइन के बीज और मेथी दाने को अलग-अलग बर्तन में पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह इन दोनों को छान लें और फिर मेथी और अजवाइन का पानी मिक्स करें। अब इस मिश्रण को आप अपनी पसंद के हिसाब से कच्चा पीएं या थोड़ा-सा उबाल लें।

मेथी-अजवाइन का चूर्ण

मेथी  के बीजों को हल्की आंच पर भून लें। फिर मेथी के दानों को भून लें। अब इन दोनों को ठंडा होने के लिए रख देँ।

ठंडा होने के बाद मेथी और अजवाइन को पीस कर पाउडर बना लें। अब इसमें स्वादानुसार काला नमक मिलाएं।

रोजाना दिन में एक बार 1 चम्मच मिश्रण को पानी के साथ खाएं।

यह भी पढ़ें-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एक महीने तक रोजाना खाए ये 1 सफेद चीज, शरीर को मिलेगी फौलादी ताकत

सोने से पहले पीएं 1 कप गर्म पानी के साथ यह पीली चीज, मोटापा और ये 3 बीमारियां रहेंगी हमेशा आपसे दूर