Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Ministry of ayush share benefits of jal niti jal: वायु प्रदूषण, मौसम में हो रहे बदलावों के कारण आपको भी सिर में दर्द, कई तरह की एलर्जी और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं? इन परेशानियों से राहत पाने के लिए आप कई तरह की दवाएं ले चुके हैं, पर फिर भी आराम नहीं मिल रहा है, तो जल नेति (Jal Neti / Jal Niti) प्रक्रिया को अपनाकर देखिए। भारतीय आयुष मंत्रालय का कहना है कि जल नेति शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है।
इससे शरीर अंदर से साफ होता है और विभिन्न प्रकार की मानसिक और शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाता है। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके जल नेति प्रक्रिया (Jal Neti Kya hai) के फायदे और जल नेति को घर पर कैसे किया जा सकता है, इसके बारे में जानकारी दी है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की वेबसाइट पर प्रकाशित रिसर्च बताती है कि जल नेति योग की एक शुद्धिकरण क्रिया है, जिसे षट्कर्म (Shatkarma) में शामिल किया गया है। इस प्रक्रिया में नाक के एक नथुने से गुनगुना नमकीन पानी डाला जाता है, जो दूसरे नथुने से बाहर निकल जाता है। इससे नाक, साइनस और श्वसन तंत्र की गहराई से सफाई होती है।
आयुष मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, घर पर जल नेति प्रक्रिया को करने के लिए सही विधि का पालन करना बहुत जरूरी है। जल नेति करने के लिए आपको एक नेति पॉट (Neti Pot), साफ गुनगुना पानी, सेंधा नमक की जरूरत पड़ेगी
जल नेति करने की सही विधि
1. एक नेति पॉट में गुनगुना पानी लें
2. इसमें 1 चुटकी सेंधा नमक मिलाएं
3. सिर को थोड़ा झुकाएं और एक नथुने में नेति पॉट की टोंटी लगाएं
4. पानी को धीरे-धीरे अंदर जाने दें
5. पानी दूसरे नथुने से बाहर निकलेगा
6. अब दूसरी नाक से यही प्रक्रिया दोहराएं
7. प्रक्रिया पूरी होने के बाद हल्के से सांस बाहर निकालें
Start your day fresh with Jal Neti.
This traditional practice is a natural way to cleanse your nasal path, fight allergies, and improve respiratory health. #Ayush4RespiratoryHealth#JalNeti#yoga#Ayush#PublicHealth#TraditionalMedicine#HealthForAll@PMOIndia@mppratapraopic.twitter.com/pvHQk2qXhy — Ministry of Ayush (@moayush) January 1, 2026
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।