निखार बढ़ाने से लेकर कमर दर्द दूर करने तक, इस तेल के फायदे गिना रहा आयुष मंत्रालय
निखार बढ़ाने से लेकर कमर दर्द दूर करने तक, इस तेल के फायदे गिना रहा आयुष मंत्रालय
Ayurveda Self Massage Abhyanga Benefits: आयुष मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अभ्यंग तेल मालिश करने के फायदों की जानकारी दी है। आइए जानते हैं अभ्यंग मालिश करने के फायदों के बारे में (Abhyanga Malish karne ke Fayde)।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 16, 2026 1:45 PM IST
Ayurveda Self Massage Abhyanga Benefits: अभ्यंग मालिश करने से सेहत को विभिन्न प्रकार के फायदे मिलते है। आयुष मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, आयुर्वेद में अभ्यंग को केवल मालिश नहीं, बल्कि रोजाना की स्वास्थ्य रक्षा (Daily Preventive Therapy) का आधार माना गया है। नियमित अभ्यंग करने से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है, बल्कि ये मौसमी और गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।
अभ्यंग मालिश क्या है?
अभ्यंग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभ्यंग मालिश में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक तेलों से शरीर की मालिश की जाती है। आयुर्वेदिक तेलों से होने वाली मालिश हल्के से लेकर गहरे दबाव तक की जाती है ताकि शरीर के भीतर जमा विषैले और गंदे तत्वों को आसानी से बाहर निकाला जा सके।
आयुर्वेद में अभ्यंग मालिश को शरीर के तीन दोष वात, पित्त और कफ को संतुलित करने वाला भी माना गया है। जब शरीर के त्रिदोष संतुलित रहते हैं तब बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार अभ्यंग मालिश के फायदे- Ayurvedic Benefits of Abhyanga Massage
चिंता कम करता है- अभ्यंग मालिश नर्वस सिस्टम को शांत करती है। मालिश के इस प्रोसेस में हल्के गुनगुने तेल का इ्तेमाल किया जाता है। इससे दिमाग रिलैक्स महसूस करता है और आपको तनाव, डिप्रेशन और बेचैनी से राहत मिलती है।
त्वचा में आता है निखार- अभ्यंग में जिन तेलों से आप शरीर के विभिन्न अंगों की मालिश करते हैं तो उससे त्वचा को पोषण मिलता है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है और स्किन की ड्राईनेस कम होती है। नियमित रूप से अभ्यंग मालिश करने से त्वचा मुलायम, चमकदार और जवां दिखती है।
नींद बनती है बेहतर- जिन लोगों को अनिद्रा या रात को बार-बार नींद टूटने की समस्या होती है, उनके लिए ये मसाज ज्यादा लाभकारी होती है। रोजमर्रा में अभ्यंग करने से रात को गहरी और सुकून वाली नींद आती है। अगर आपको नींद से जुड़ी समस्या है तो अभ्यंग जरूर ट्राई करें।
दर्द से राहत- सर्दी के मौसम में होने वाले घुटने, कमर के दर्द और मांसपेशियों की अकड़न को दूर करने में भी अभ्यंग बहुत फायदेमंद होता है। अभ्यंग मालिश मांसपेशियों की अकड़न को सुधरती है। इससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है।
इम्यूनिटी मजबूत होती है- अभ्यंग शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। शरीर की गंदगी बाहर निकलने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी और बुखार की परेशानी कम होती हैं। ठंड में जिन लोगों को अक्सर सर्दी, खांसी की समस्या होती है उन्हें रात को सोने से पहले अभ्यंग मालिश जरूर करनी चाहिए।
बालों को बनाता है मजबूत- सिर पर अभ्यंग करने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। इससे बालों का झड़ना और गिरना बंद हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, सप्ताह में 2 बार हल्के गुनगुने तेल से अभ्यंग करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है।
महिलाओं के लिए अभ्यंग मालिश के फायदे
महिलाएं नियमित रूप से अभ्यंग मालिश करें तो इससे हार्मोन संतुलन बेहतर होता है।
ये आयुर्वेदिक मालिश पीरियड्स की समस्या में राहत दिलाती है।
अभ्यंग मालिश करने से महिलाओं में मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होता है। इससे हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
पुरुषों के लिए अभ्यंग मालिश के फायदे
पुरुष नियमित रूप से अभ्यंग मालिश करें तो इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
ये मालिश पुरुषों की शारीरिक थकान दूर करती है, जिससे स्टैमिना बढ़ता है।
अभ्यंग पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में सहायक होती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.