
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 21, 2023 3:13 PM IST
Arjun ki Chaal With Milk : दूध स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। दूध के सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में अर्जुन की छाल को उबालकर डालने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। दूध में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिसमें विटामिन डी, कैल्शियम, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैें। वहीं, अर्जुन की छाल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं गर्म दूध के साथ अर्जुन की छाल का सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या फायदे हो सकते हैं?
दूध और अर्जुन की छाल को डालकर पीने से स्वास्थ्य को कई परेशानी कम हो सकती है। दरअसल, इन दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जिसकी मदद से आप संक्रमण की समस्याओं को कम कर सकते हैं। यह मुख्य रूप से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस की समस्याओं से बचाव कर सकता है।
अर्जुन की छाल को दूध में मिक्स करके पीने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट कर सकता है। इससे वायरल संक्रमण को कम करने में मदद मिल सकती है।
अर्जुन की छाल में दूध को मिक्स करके पीने से आपकी स्किन की परेशानी कम हो सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो आपकी स्किन से खुजली, चकत्ते, रैशेज, सोरायसिस की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकते हैं।
दूध में अर्जुन की छाल को मिलाकर पीने से हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जिससे हार्ट को मजबूती मिल सकती है। साथ ही यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है।
दूध में अर्जुन की छाल को मिक्स करने पीने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।