तिल और मस्से से चेहरे की खूबसूरती होने लगती है खराब, आयुर्वेद के इन नुस्खों से तुरंत पाएं छुटकारा

Massa Hatane ke Upay : चेहरे पर मस्सा आपकी खूबसूरती पर असर डाल सकता है। ऐसे में आप कुछ असरदार नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं बिना सर्जरी चेहरे से मस्सा कैसे हटाएं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 13, 2023 4:13 PM IST

Massa Hatane ke Upay : बेदाग और खूबसूरत स्किन की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन चेहरे पर मौजूद मोटा और काला मस्सा आपकी खूबसूरती को खराब कर देता है। मस्सा कई तरह के होते हैं। कई बार मस्सा जन्मजात भी हो सकता है। चेहरे पर मोटा काला मस्सा से आकी खूबसूरती पर असर पड़ता है। लेकिन अगर आप इसे हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सर्जरी करवाने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान से नुस्खों की मदद से चेहरे के मस्से को हटा सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको चेहरे पर मौजूद मस्से के हटाने के कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं मस्सा हटाने के घरेलू उपाय क्या हैं?

शहद और अलसी का करें प्रयोग

चेहरे से मस्सा हटाने के लिए आप शहद और अलसी का प्रयोग कर सकते हैं। शहद अपने एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। मस्सा हटाने के लिए यह काफी बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मस्सा हटाने के लिए सबसे पहले अलसी का तेल लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करें। इसके बाद इसे आप अपनी स्किन पर लगाएं। इस पेस्ट की मदद से आप मस्से की परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

चूना से मस्सा कैसे हटाए?

मस्सा को हटाने के लिए आप चूने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चुटकी चूना लें। इसमें थोड़ा सा गर्म पानी मिक्स करें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर अपने चेहरे को धो लें। नियमित रूप से इस तरह चूना लगाने से मस्सा की परेशानी दूर हो सकती है।

लोहबान से हटाएं मस्सा

मस्सा हटाने के लिए आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी लोहबान का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका तेल मस्सा हटाने में प्रभावी हो सकता है। स्किन पर इसके प्रयोग से दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। मस्सा हटाने के लिए 1 चम्मच लोहबान का तेल लें। इसमें बादाम का तेल या फिर नारियल का तेल मिक्स कर लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे मस्से की परेशानी को कम किया जा सकता है।

मेथी का करें प्रयोग

मस्सा हटाने के लिए आप मेथी का प्रयोग कर सकते हैं। मेथी का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले मेथी को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें थोड़ा सा चूना मिक्स करें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इससे अपना चेहरा धो लें। इससे मस्से की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 

एलोवेरा से मस्सा कैसे हटाएं?

मस्सा हटाने के लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण तिल और मस्सा हटा सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा चूना पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें। इससे मस्सा और तिल की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 

चेहरे से मस्सा हटाने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है या फिर इन चीजों से एलर्जी है तो इसका प्रयोग न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source