सुबह उठते ही मलाइका अरोड़ा पीती हैं यह 1 ड्रिंक, है मोटापा और शुगर लेवल कंट्रोल करने का आयुर्वेदिक नुस्खा

यह एक खास होममेड ड्रिंक है जो मलाइका हमेशा पीती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 5, 2023 7:31 AM IST

Malaika Arora morning rituals: मलाइका अरोड़ा की फिटनेस जहां लोगों को इम्प्रेस करने के साथ-साथ मोटिवेट भी करती है वहीं, लोग उनके फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। 49 साल की अभिनेत्री मलाइका 35-40 साल की उम्र सी एनर्जी और स्टैमिना रखती हैं और अक्सर अपने वर्कआउट रूटीन और योगाभ्यास के वीडियोज (Malaika Arora Yoga) ऑनलाइन शेयर भी करती रहती हैं। वहीं, अपनी स्किन केयर, हेयर केयर और डेली डाइट से जुड़ी कई जानकारियां और टिप्स भी मलाइका ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा की हेल्दी लाइफस्टाइल ना केवल उन्हें हेल्दी और फिट रहने में मदद करती है बल्कि, इससे हेल्दी बनने की कोशिश कर रहे लोगों को भी मोटिवेशन मिलता है।

मलाइका ने हाल ही में अपना एक और हेल्दी सीक्रेट शेयर किया। मलाइका ने बताया कि वे सुबह उठकर क्या पीती हैं। यह एक खास होममेड ड्रिंक है जो मलाइका हमेशा पीती हैं। बनाने में बहुत ही आसान यह ड्रिंक शरीर में जमा टॉक्सिंसको बाहर निकालने (drink that helps in flushing out toxins from the body) का काम करता है। मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि वह सुबह क्या करती हैं।

3 चीजों के मिश्रण से बनता है मलाइका का मॉर्निंग ड्रिंक

मलाइका जो ड्रिंक पीती हैं उसेतैयार करने के लिए वे मेथी दाने, जीरा और अजवाइन के बीज पानी में भिगोती हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि मैं अपने दिन की शुरूआत रातभर भिगोए गए मेथी (soaked methi), अजवाइन और जीरा के पानी से करती हूं। (methi, ajwain and jeera seeds water) मलाइका का यह मॉर्निंग ड्रिंक कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पढ़ें इस ड्रिंक को बनाने का तरीका और इसे पीने के सभी फायदे।

बॉडी डिटॉक्स के लिए मॉर्निंग ड्रिंक बनाने का तरीका (Body detox herbal drink recipe)

सामग्री

  • 1 चम्मच मेथी के दाने ( fenugreek seeds)
  • 2 चम्मच जीरा (cumin seeds)
  • 1 चम्मच अजवाइन के बीज ( carom seeds)

ऐसे बनाए यह ड्रिंक

  • 500 मिली पानी के साथ जीरा, मेथी और अजवाइन के बीजों को रात भर भिगोकर रखें।
  • अगले दिन इस मिश्रण को छान लें और पानी को पी लें।
  • सर्दियों के मौसम में यह मिश्रण उबालकर पका सकते हैं और फिर इसे छानकर पी लें।

खाली पेट मेथी-जीरा- अजवाइन का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं? (health benefits of ajwain, methi and jeera water in morning)

  • अजवाइन के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोलकरने में मदद करते हैं। दरअसल, अजवाइन के बीजों का सेवन करने से इंसुनिल का उत्पादन होता है जो डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण है।
  • मेथी के बीज और अजवाइन दोनों ही पेट फूलने की समस्या को कम करने के लिए जाने जाते हैं।
  • इस ड्रिंक को पीने से एसिडिटी और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम होती हैं।
  • अजवाइन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ बदन दर्द और हड्डियों में दर्द की शिकायत को भी कम करता है।
  • मेथी पाचनशक्ति बढ़ाते हैं और इससे बाउल मूवमेंट भी बेहतर होता है।
  • मेथी शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है जिससे वेट लॉस भी तेजी से होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source