
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 7, 2023 6:20 PM IST
For individuals already susceptible to hypertension or other cardiovascular conditions, this heightened pressure can be a contributing factor to stroke. It's crucial during winter to maintain a healthy lifestyle, including regular exercise, a balanced diet, and staying warm to mitigate these risks.
Diet and lifestyle in winters: मौसम बदलने के साथ ही लोगों को अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर लेना चाहिए ताकि आप मौसमी बीमारियों से बच सकें और बदलते तापमान में आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्व आपको मिल सकें। आयुर्वेद में भी सर्दियों के मौसम में अलग तरह की दिनचर्या और डाइट फॉलो करने की सलाह दी गयी है। इस लेख में पढ़ें आयुर्वेद के अनुसार ठंड के मौसम में किस तरह का खानपान होना चाहिए और किस तरह से दिनचर्या प्लान करनी चाहिए।
सर्दियों में सवेरे हल्का गुनगुना पानी पीएं। इसमें अपनी पसंद के अनुसार, तुलसी, नींबू का रस और शहद जैसी चीजें भी मिला सकते हैं।
हर मौसम की तरह सर्दियों में भी सवेरे एक्सरसाइज करें। रोजाना 15-20 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आपको दिन भर एनर्जेटिक और मोटीवेटड रहने में भी मदद करेगी।
ठंड के दुष्प्रभाव से बचने का एक और अच्छा तरीका है गुनगुने तेल से पैरों और तलवों की मालिश करना। रात में सोने से पहले कुछ देर तक पैरों की मालिश करें और तलवों में गर्म तेल लगाकर सूती मोजे पहनकर सो जाएं। ऐसा करने से घुटनों के दर्द से भी राहत मिलेगी।
सर्दियों के मौसम में हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट पर खास ध्यान दें। सदियों में हमेशा ताजा और गर्म भोजन खाएं। अपनी डाइट में विटामिन सी और हाई प्रोटीन वाले फूड्स खाएं। अलसी के बीज, तिल और मूंगफली जैसी चीजों का भी सेवन जरूर करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.