
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 27, 2024 1:19 PM IST
Image credits by: Maca root
Maca Root Benefits : आयुर्वेद की कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकती हैं। इन जड़ी-बूटियों के प्रयोग से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इन जड़ी-बूटियों में माका-रूट भी शामिल है। जी हां, माका-रूट आयुर्वेद की काफी प्रभावशाली जड़ी-बूटियां हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी प्रभावशाली मानी जाती हैं। इसके अलावा यह कामेच्छा और प्रजनन क्षमता बढ़ाने में असरदार साबित हो सकता है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि माका रूट आपके लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से माका-रूट से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे और किस तरह करें इसका प्रयोग?
कुछ एथलीट और बॉडीबिल्डर्स के लिए माका-रूट काफी फायजेमंद हो सकता है। इसके अर्क में मौजूद गुण एलर्जी लेवल को बढ़ाने में असरदार साबित हो सकते हैं।
माका रूट का उपयोग प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। मुख्य रूप से यह पुरुषों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इससे स्पर्म की क्वालिटी और संख्या को बेहतर किया जा सकता है।
माका में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो मूड में सुधार करते हैं और चिंता को कम करते हैं। मेनोपॉज के बाद 14 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि माका रूट के उपयोग से चिंता और अवसाद की भावनाओं को कम किया जा सकता है।
माका रूट ब्लड प्रेशर में सुधार करने में भी मदद कर सकता है। कुछ रिसर्च से पता चलता है कि इसके प्रयोग से पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में होने वाली ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम किया जा सकता है।
माका रूट के प्रयोग से त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद मिल सकती है। माका की पत्तियों का अर्क सनबर्न कोशिकाओं के निर्माण को रोकने में मदद कर सकता है। इसकी पत्तियों का अर्क आप डारेक्ट स्किन पर लगा सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.