सर्दियों में पसंद है भुनी हुई शकरकंद और आलू खाना? जान लें इनके हेल्दी फायदे,रह जाएंगे हैरान

आइए जानें सर्दियों में रोस्टेड वेजिटेबल्स या भुनी हुई सब्जियां खाने से स्वास्थ्य को किस तरह के फायदे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 20, 2023 11:43 PM IST

Health benefits of eating roasted vegetables: सर्दियों में बोन फायर के पास बैठकर कॉफी पीना या अलाव जलाकर आग सेंकने के साथ-साथ भुनी हुई मूंगफली, भूने हुए आलू या गर्मागर्म शकरकंद खाने का मज़ा ही अलग ही और लोग सर्दियों में इन चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में गली-गली में शकरकंद (sweet potatoes), आलू, सिंघाडे और मूंगफली (roasted peanuts) बेची जाती है जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। आग में भुनी इन सब्जियों (roasted vegetables) को खाने से ना केवल मूड अच्छा होता है बल्कि, इस तरह से पकायी गई सब्जियों का सेवन करने से स्वास्थ्य को भी कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानें सर्दियों में खायी जाने वाली भुनी हुई सब्जियों के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं। (Advantages of eating roasted vegetables in winter season in Hindi.)

रुजुता दिवेकर भी बताती हैं बिना तेल-घी में पकी सब्जियों को हेल्दी

कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स की न्यूट्रिशनिस्ट और अपनी हेल्दी और लोकल फूड बेस्ड डाइट (local food based diets) से लोगों को हेल्दी बनाने के लिए मोटीवेट करने वाली डायटिशियन रुजुता दिवेकर(celebrity nutritionist Rujuta Diwekar) भी पारम्परिक तरीके से भाप में पकायी गयी और आग में भूनकर तैयार की गयी सब्जियों को हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद मानती हैं। हाल ही में उन्होंने सर्दियों में गुजरात (Gujrat's traditional winter dish) की ट्रेडिशन विंटर डिश उबाडियो (Ubadiyo or Ubadiyu) के बारे में अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा। उन्होंने बताया कि स्टीम और रोस्टेड सब्जियां खाने से सिरदर्द, ब्रेन फॉग जैसी कई ऐसी परेशानियों से आराम मिल सकता है जो सर्दियों में काफी कॉमन ( winter health problems ) हैं।

सर्दियों में आग में भुनी सब्जियां खाने के हेल्दी फायदे (Why eating roasted vegetables in winters is beneficial for health in Hindi)

जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Journal of Food Science and Technology) की एक रिपोर्ट के अनुसार भूुनी हुई सब्जियां खाने से शरीर को अलग-अलग प्रकार के न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देते और भरपूर पोषण की मदद से शरीर को बीमारियों से बचाता है। वहीं, बिना तेल या घी (ghee) की मदद से पके होने के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल के नुकसान (side effects of bad cholesterol level) से भी शरीर को बचाना आसान हो सकता है।

बता दें कि हमारे देश में सर्दियों में आग में भुनी सब्जियां खाने का तरीका बहुत पुराना (Indian tradition of eating roasted vegetables) है और लोग भुनी हुई शकरकंद, आलू, मटर, भुट्टे, प्याज और बैंगन जैसी सब्जियों का सेवन नमक (salt), चटनी (chutney), दही, छाछ और हरी मिर्च (green chilies) के साथ करते रहे हैं। लकड़ी, कंडे और कोयले की आग में भुनी सब्जियां खाने से इस तरह के फायदे आपके स्वास्थ्य को मिल सकते हैं-

  1. भूने हुए आलू एक फैट-फ्री और हाई फाइबर फूड (High fiber food) है जो डायबिटीज, मोटापे और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से पीड़ित लोगों के लिए भी एक हेल्दी फूड माना जाता है। (benefits of roasted potato in diabetes)
  2. भुनी हुई शकरकंद खाने से वेट लॉस (weight loss food) में मदद होती है।
  3. सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन बी (Vitamin B) और विटामिन ए (Vitamin A) जैसे महत्वपूर्ण तत्व भूनने के बाद भी सब्जियों से नष्ट नहीं होते और इन सब्जियों के सेवन से शरीर को इन तत्वों का फायदा मिलता है।
  4. रोस्टेड वेजिटेबल्स या भुनी हुई सब्जियां खाने से पेट भरता है और इससे ओवर इटिंग (How to prevent over eating) से भी बचा जा सकता है।
  5. हार्ट हेल्थ के लिए भी भुनी सब्जियों का सेवन लाभकारी माना जाता है। (heart friendly Indian foods)
  6. आग में पकायी गईं सब्जियां खाने से शरीर की सूजन(Foods to prevent body inflammation) भी कम होती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source