Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एंग्जाइटी या बेचेनी होने पर इस तरह करें अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल का यूज़, तुरंत मिलेगा आराम

इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, आयरन और अमीनो एसिड की प्रचुरता विकारों को दूर करने का काम करती है। अश्वगंधा की तरह ही, अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल भी बहुत प्रभावी होता है। इसमें मौजूद गुण नर्व्स को रिलैक्स कर शरीर को तुरंत आराम देते हैं। तनाव, नींद की समस्या और एंग्जाइटी होने पर इस तेल को लगाने से तुरंत आराम मिलता है। अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल का रंग हल्का भूरा होता है और इसे अश्वगंधा की जड़ को सुखाकर बनाया जाता है। लेकिन आपको ये बाजार में आसानी से मिल जाएगा। आज हम आपको इस तेल के एंग्जाइटी में लाभ के साथ ही इसके अन्य लाभों के बारे में भी बता रहे हैं।

एंग्जाइटी या बेचेनी होने पर इस तरह करें अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल का यूज़, तुरंत मिलेगा आराम
एंग्जाइटी या बेचेनी होने पर इस तरह करें अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल का यूज़, तुरंत मिलेगा आराम

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 7, 2020 5:01 PM IST

अश्वगंधा को आयुर्वेद में एक जादुई जड़ी बूटी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कई रोगों को खत्म करने की क्षमता होती है। अश्वगंधा के औषधीय गुण कई विकारों से छुटकारा दिलाते हैं। कई सालों से इस आयुर्वेदिक बूटी का इस्तेमाल तनाव, चिंता, थकावट, नींद की कमी और शरीर के दर्द के लिए किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, आयरन और अमीनो एसिड की प्रचुरता विकारों को दूर करने का काम करती है। अश्वगंधा की तरह ही, अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल भी बहुत प्रभावी होता है। इसमें मौजूद गुण नर्व्स को रिलैक्स कर शरीर को तुरंत आराम देते हैं। तनाव, नींद की समस्या और एंग्जाइटी होने पर इस तेल को लगाने से तुरंत आराम मिलता है। अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल का रंग हल्का भूरा होता है और इसे अश्वगंधा की जड़ को सुखाकर बनाया जाता है। लेकिन आपको ये बाजार में आसानी से मिल जाएगा। आज हम आपको इस तेल के एंग्जाइटी में लाभ के साथ ही इसके अन्य लाभों के बारे में भी बता रहे हैं।

Skin Care Hazard

स्ट्रेस के लिए अश्वगंधा या अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल

यूं तो अश्वगंधा के कई लाभ है जिनमें से एक है स्ट्रेस या एंग्जाइटी से छुटकारा दिलाना। अश्वगंधा कोर्टिसोल के उच्च स्तर को रोकता है, जो कि एक तनाव पैदा करने वाला हार्मोन है। अश्वगंधा का प्रयोग ट्रैंक्विलाइज़र और अवसादरोधी दवाओं में उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से सिर दर्द, एंग्जाइटी और बेचेनी को दूर करने में मदद मिल सकती है। अश्वगंधा के साथ ही अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल का प्रयोग भी लोग सालों से स्ट्रेस और एंग्जायटी दूर करने के लिए करते आते हैं। जब आप स्किन पर अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल लगाते हैं तो ये इसके गुण मसल्स और टिशूज को रिलैक्स कर तुरंत ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान व्यक्ति का स्ट्रेस और शरीर की बेचेनी तुरंत कम हो जाती है।

Also Read

More News

इस तरह करें अप्लाई

जब आप अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल को अपनी ​स्किन पर लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको इसे डायरेक्ट नहीं लगाना है बल्कि किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाना है। उदाहण के लिए एक चम्मच नारियल के तेल में 5 से 6 बूंदें अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और फिर इसे स्किन पर अप्लाई करें। जब इसे लगाएं तो हल्के हाथों से कुछ देर तक मसाज करें। आपको कुछ देर में ही आराम मिल जाएगा।

Chronic fatigue syndrome

अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल के अन्य लाभ

1. अश्वगंधा में नेचुरल एंटी इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज होती हैं जो जोड़ों और मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। इसका प्रयोग ​गठिया मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल से प्रभावित क्षेत्र के आसपास की त्वचा में मालिश करने से तुरंत आराम मिलता है।

2. बिना महंगे विटामिन और खनिजों का सेवन किए बिना भी आप नेचुरल तरीके से अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकते हैं। और इस चीज को पूरा करने में अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल आपकी मदद कर सकता है। अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल आपकी बॉडी से टॉक्सिंस और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है, जो बीमारी का कारण बन सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

3. अनिद्रा के इलाज में भी अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल को काफी प्रभावी माना जाता है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, तनाव कम करता है और नींद से छुटकारा दिलाता है। आप सोने से पहले 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर को दूध के साथ ले सकते हैं। या आप अश्वगंधा एसेंशियल ऑयल को किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर अपने माथे की हल्की मालिश भी कर सकते हैं।