Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वर्तमान समय में ज्यादातर महिलाएं अनियमित पीरियड्स (माहवारी) की समस्या का सामना कर रही हैं। विशेषज्ञों की मानें तो शुरुआत के दौरान पीरियड्स अनियमित होना कोई बहुत बड़ी चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर किशोरावस्था के दौरान एक वर्ष से अधिक या आपकी प्रजनन आयु में 3 महीने या उससे अधिक दिनों तक लगातार आपकी माहवारी अनियमित है, तो यह बेहद गंभीर विषय है, इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जबकि अधिकांश महिलाएं अनियमित पीरियड्स के मूल कारणों (Irregular Periods Causes) को जाने बिना ही, कई तरह की हार्मोनल दवाएं लेना शुरू कर देती हैं। जिसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कुछ प्राकृतिक उपचारों और जीवनशैली में कुछ मामूली बदलाव के साथ पीरियड्स को नियमित किया जा सकता है। आयुर्वेद (Ayurveda) की मानें तो अनियमित पीरियड्स के पीछे के मूल कारणों का पता लगाकर, इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार (Dr. Dixa Bhavsar) के अनुसार, अनियमित पीरियड्स के मूल कारणों का पता लगाकर और अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव के साथ आप बिना किसी दवाईयों का सहारा लिए इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार कुछ कारण-
आइए अब जानतें हैं आप अनियमित पीरियड्स से कैसे राहत पा सकती हैं:
अगर आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या है तो ऐसे में समस्या के सही कारण का पता लगाए बिना हार्मोनल गोलियों का सहारा न लें। ऐसे में बेहतर है कि आप जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें। उनके साथ अपनी समस्या पर विस्तार से चर्चा करें और कारण खोजने की कोशिश करें, उसके बाद ही उचित उपचार की तलाश करें।