
Also Read
The battle between a healthy and fatty liver is not merely physiological; it is a testament to lifestyle choices and their profound impact on human health. While genetics may predispose individuals to certain liver conditions, lifestyle modifications wield significant influence. Regular exercise is the frontline defence against fatty liver disease, which further tilts the scales in favour of liver health.
Ashwagandha For Liver : लिवर मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। शरीर की बहुत ही क्रियाओं को करने में लिवर हमारी मदद करता है। इंसान ही नहीं, बल्कि रीढ़ की हड्डियों वाले जानवरों में भी यह मौजूद होता है। इसकी मदद से शरीर का वसा बर्न होता है, जिससे हमारे शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है। इतना ही नहीं यह चयापचय की क्रिया में भी हमारी मदद (Ashwagandha For Liver) करता है।
हमारे खाने-पीने से लेकर सांस लेने की भी क्रिया में लिवर हमारी मदद करता है। शरीर के टॉक्सिन्स को निकालने में भी लिवर हमारी मदद करता है। जरूरत पड़ने पर ब्लड का थक्का जमाने में भी लिवर हमारी मदद कर सकता है। इसके साथ ही शरीर के हार्मोन्स को रेगुलेट करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर लिवर काम करना बंद कर देता है, तो इससे व्यक्ति की मौत हो सकती है। लिवर की समस्याओं से निजात पाने में अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे अश्वगंधा से लिवर की किन समस्याओं से छुटकारा पाया (Ashwagandha For Liver) जा सकता है।
बाहारी फूड्स और जंक फूड के अधिक सेवन से लिवर के आसपास बहुत सारे टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, इससे लिवर की कार्यप्रणाली पर काफी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो यह लिवर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही इससे दोने वाले बुरे प्रभाव से भी बचाता है।
अगर आप अश्वगंधा खाते हैं तो लिवर डैमेज के आसार कम हो जाते हैं। एंटी बायोटिक्स का सेवन करने से लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। अश्वगंधा का सेवन करने से लिवर डैमेज का खतरा बेहद कम हो जाता है और लिवर की कार्य प्रणाली बेहतर बनी रहती है।
अश्वगंधा, एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुणों से भरपूर होता है, जो लिवर के सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अश्वगंधा का सेवन नियमित रूप से करें। यह आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। रात में सोने से पहले दूध के साथ अश्वगंधा का सेवन करें। इससे लिवर की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
अधिक शराब का सेवन करने से लिवर पर काफी बुरा असर पड़ता है, इसके कारण कई लोग फैटी लिवर की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए आप नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बैली फैट, हाई कोलेस्ट्रॉल और पीसीओएस जैसी समस्या को कम करने के लिए अश्वगंधा लाभकारी हो सकता है।
सीबीडी ऑयल क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान
शरीर की कई समस्याओं का चीकू में छिपा है इलाज, जानें इसके 4 फायदे
होंठों की छोटी-छोटी फुंसियों को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर समस्या