Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Baheda ke fayde: हेड़ा आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होता है। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कि शरीर में वात,पित्त और कफ का बैलेंस करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं और पेट से जुड़ी कई समस्याओं में भी कारगर है। तो, आइए जानते हैं किन बीमारियों में हम बहेड़ा का सेवन (benefits of behada in hindi) कर सकते हैं और इसे खाने के फायदे क्या हैं।
दस्त में बहेड़ा का सेवन काफी फायदेमंद है। बेहाड़ा फलों के अर्क के एंटीडायरेहियल प्रभाव होता है। साथ ही बेहड़ा अर्क के प्रशासन ने दस्त की घटनाओं को कम कर दिया। बेहाड़ा का अर्क जो कि प्रोस्टाग्लैंडीन E2 और नाइट्रिक ऑक्साइड से भरपूर होता है ये दस्त को रोकता है। इसके लिए बहेड़ा को दही में मिला कर इसका सेवन करें।
बहेड़ा मूत्रवर्धक है यानी कि ये डाययूपेटिक गुणों से भरपूर है। ये सोडियम बैलेंस करने में मदद करता है। इसके अलावा ये कैल्शियम, ऑक्सालेट और फॉस्फेट को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है जो पथरी का कारण बनते हैं। साथ ही जिन लोगों में पथरी की समस्या है उनके लिए भी बहेड़ा का सेवन फायदेमंद है क्योंकि ये पथरी की समस्या में कारगर तरीके से काम करता है और इसे शरीर से फ्लश करने में भी मदद करता है।
जोड़ों के दर्द में बहेड़ा फलों के अर्क काफी कारगर तरीके से काम करता है। इस अर्क में साइक्लोऑक्सीजिनेज एंजाइम होता है जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इसके अलावा इसमें एलाजिक एसिड और गैलिक एसिड होता है कि जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा बहेड़ा शरीर की गर्मी भी बढ़ाता है और सूजन को रोकता है।
बहेड़ा वजन घटाने में मददगार है। ये फैट कम करने में मददगार है। दरअसल, ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और फैट पचाने में मददगार है। साथ ही ये एक्सरसाइज के दौरान शरीर की एनर्जी बढ़ाता है और वेट लॉस में मददगार है।
डायबिटीज में बहेड़ा काफी कारगर है। दरअसल, ये इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और सी-पेप्टाइड और डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है। साथ ही ये डायबिटीज में सूजन और न्यूरोपैथी की समस्या में कारगर है। डायबिटीज में आप इसके पाउडर का सेवन कर सकते हैं, जो कि ब्लड शुगर बैलेंस करने में मददगार होगा।