Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health benefits of eating khichdi: सर्दियां हों या गर्मी का मौसम भारतीय घरों में खिचड़ी बनती ही है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। छुट्टी के दिन जब खाना बनाने का मन ना हो तो खिचड़ी (khichadi) बनती है तो वहीं किसी की तबियत खराब होने पर उनके लिए खासतौर पर खिचड़ी तैयार की जाती है। गर्मागर्मा खिचड़ी में देसी घी मिला कर खाना हर किसी के लिए कम्फर्टेबल महसूस होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि घर में बननेवाली यही सादी-सी खिचड़ी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। मकर संक्राति के त्योहार पर खासतौर पर खिचड़ी बनाई और खिलाई जाती है। वहीं, आयुर्वेद (Ayurveda) में भी खिचड़ी की खूबियों (benefits of eating khichadi as per ayurveda) के बारे में बताया गया है। इस लेख में पढ़े घर-घर में बनने वाली और साधारण-सी डिश कही जाने वाली खिचड़ी खाने से हेल्थ को होने वाले असाधारण फायदों के बारे में। (Health benefits of eating khichdi in Hindi.)
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बॉडी को पोषण के लिए कार्ब्स (carbs) और प्रोटीन (protein) के साथ-साथ सही मात्रा में फैट (healthy fat) की भी आवश्यकता पड़ती है। दाल-चावल, मसालों और सब्जियों से बनने वाली खिचड़ी इन तीनों पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसीलिए खिचड़ी को ना केवल एक सुपरफूड बल्कि एक कम्प्लीट मील भी कहा जाता है। खिचड़ी खाने से लोगों को ना केवल पोषक तत्व प्राप्त होते हैं बल्कि यह तुरंत एनर्जी देकर, कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से रिकवर होने में मदद होती है।
खिचड़ी एक ऐसा फूड है जिसके बारे में आयुर्वेद में भी बताया गया है। आयुर्वेद में इसे शरीर के लिए एक पौष्टिक और बहुत फायदेमंद फूड बताया गया है। खिचड़ी खाने से शरीर के त्रिदोष (Tridoshas) यानि वात, पित्त और कफ का संतुलन बनता है जो अधिकांश बीमारियों का कारण बनते हैं। खिचड़ी खाने से शरीर में जमा टॉक्सिंस (Toxins) को बाहर निकालने में भी सहायता होती है और साथ ही शरीर का तापमान भी संतुलित होता है। इसके अलावा खिचड़ी खाने से पाचन शक्ति बढ़ती (foods that boost digestive power) है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। इसीलिए, खिचड़ी के सेवन को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया जाता है।