
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 19, 2024 2:15 PM IST
Benefits Of Drinking Coconut Oil: त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए नारियल के तेल का प्रयोग सदियों से होता आ रहा है। इसके अलावा, कई घरों में इसका इस्तेमाल कुकिंग में भी किया जाता है। नारियल का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, हेल्दी फैट्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट नारियल का तेल पीना आपके स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचा सकता है? जी हां, इसके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। खासतौर पर, सर्दियों में सुबह खाली पेट नारियल तेल का सेवन करने से कई मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है। आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सुबह खाली पेट नारियल तेल पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -
सुबह खाली पेट नारियल तेल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इससे आपको सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।
सर्दियों में हमारा शरीर काफी सुस्त रहता है। ऐसे में, सुबह खाली पेट नारियल तेल पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। दरअसल, इसमें मौजूद मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCT) एनर्जी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप दिनभर एक्टिव महसूस कर सकते हैं।
सुबह खाली पेट नारियल तेल का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। यह पाचन क्रिया को सक्रिय करता है, जिससे गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट तेजी से बर्न होता है। इसके अलावा, यह बॉडी में धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है, जिससे बार-बार लगने वाली भूख को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इससे आपको जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।
नियमित रूप से सुबह खाली पेट नारियल तेल का सेवन करने से दिल के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। दरअसल, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ा सकता है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
सुबह खाली पेट नारियल तेल का सेवन करने के लिए हमेशा वर्जिन या कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल का चुनाव करें। आप रोजाना सुबह खाली एक चम्मच नारियल तेल का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको नारियल तेल को सीधे तौर पर पीने में कठिनाई हो रही है, तो आप इसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।