
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 21, 2024 4:00 PM IST
Medically Verified By:
Khadira Benefits: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। इन्हीं जड़ी-बूटियों में खदिर भी शामिल है। इसे खैर, कत्था और ब्लैक कैटेचू के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में खादिर की जड़, छाल, फूल और अन्य भागों का इस्तेमाल कई रोगों के लिए आयुर्वेदिक उपचार के तौर पर किया जाता है। इसके इस्तेमाल से पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर त्वचा रोगों तक को ठीक करने में फायदा मिलता है। आइए, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट रितु चड्ढा से जानते हैं खदिर के फायदों (Khadir Ke Fayde) के बारे में -
खदिर की छाल का इस्तेमाल डायरिया या दस्त की समस्या होने पर किया जा सकता है। इसमें एंटी-डायरियल प्रभाव मौजूद होता है, जो दस्त को रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप खदिर की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
मुंह के छालों को ठीक करने के लिए खदिर की छाल का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ मुंह के छालों को दूर करता है, बल्कि गले की खराश से भी राहत दिला सकता है। खदिर की छाल का काढ़ा बनाकर गरारे करने से मुंह के छालों और सूजन से जल्द राहत मिल सकती है।
त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने के लिए खदिर का इस्तेमाल आयुर्वेद में प्राचीन समय से किया जा रहा है। इसके उपयोग से कई प्रकार के त्वचा संबंधी संक्रमण, एलर्जी, जलन और सूजन से छुटकारा मिल सकता है। खदिर का लेप लगाने से फोड़े-फुंसी, दाद और खुजली जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।
खदिर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने और उसे रोकने में मदद करते हैं। चोट लगने पर खदिर की छाल का लेप लगाने से घाव जल्दी भरता है और संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।