
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 30, 2022 5:12 PM IST
कलौंजी को लोग मंगरैला या फिर प्याज के बीज के रूप में भी जानते हैं। यह लगभग सभी भारतीय घरों के किचन में कलौंजी पाई जाती है। काले रंग की छोटी-छोटी कलौंजी को इंग्लिश में निजेला सैटाइवा (Nigella Sativa) नाम से जाना जाता है। कलौंजी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में लाभकारी है। इसे कई घरेलू उपचारों में आज भी गांवों में मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
आयुर्वेद में भी कलौंजी को एक बहुत ही उपयोगी जड़ी बूटी माना गया है। यह खांसी से लेकर डायबिटीज तक में फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम, पोटैशियम, लोहा, मैग्नीशियम व जिंक कई तरह की स्वास्थ्य समस्यों से लड़ने में कारगर हैं। साबुत कलौंजी के साथ ही इसका तेल भी बहुत लाभकारी होता है। जानें, कलौंजी/मंगरैला या उसके तेल से होने वाले सेहत लाभ
पेट में कीड़े हो गए हैं, तो कलौंजी का सेवन तीन-चार दिनों तक लगातार करें। आधी छोटी चम्मच कलौंजी के तेलको एक चम्मच सिरके के साथ मिलाकर दिन में तीन बार पिएं। पांच से दस दिन इसे पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
2. डायबिटीज रखे कंट्रोल
1 कप काली चाय बनाकर, उसमें आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाएं। सुबह और रात में सोने से पहले इसे पिएं। डायबिटीज से बचाव होगा और जिन्हें यह बीमारी है, वो इस पर काबू पा सकेंगे।
3. मुंहासे करे कम
2 चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाएं। सुबह और रात में चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आती है। काले धब्बे कम होते हैं और मुंहासे कम होते हैं। नींबू की जगह एप्पल साइडर वेनेगर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
4. खांसी और दमा
खांसी और दमा की शिकायत होने पर छाती और पीठ पर मंगरैला के तेल की मालिश करें। तीन चम्मच मंगरैला का तेल रोज पिएं और पानी में तेल डालकर उसका भाप लें।
5. हार्ट डिजीज की समस्या
जब भी कोई गर्म पेय लें, तो उसमें एक चम्मच मंगरैला का तेल मिला लें। तीन दिन में एक बार पूरे शरीर पर तेल की मालिश करके आधा घंटा धूप का सेवन करें। लगातार एक महीने तक ऐसा करने से आराम मिलता है।
6. वजन घटाए
वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो अब कलौंजी का सेवन करें। ½ चम्मच कलौंजी के तेल में 2 चम्मच शहद मिला कर इसे हल्के गर्म पानी के साथ पिएं। इस मिश्रण को दिन में तीन बार लें। वजन कम होने लगेगा।