
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 14, 2023 7:31 PM IST
Health Benefits Of Jaljeera Water: गर्मियों का मौसम आने के बाद हेल्दी और स्वादिष्ट कूलिंग ड्रिंक्स बनाने और पीने-पिलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जैसा कि गर्मियों में लोगों को उमस की वजह से बार-बार मूड़ खराब होने और स्लो डाइजेशन की शिकायत होने लगती है। ऐसे में लोग कुछ रिफ्रेशिंग और हेल्दी ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। गर्मियों का एक ऐसा ही खास ड्रिंक (Healthy summer drinks) है जल जीरा पानी जो गर्मियों में होने वाली कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी बचाता है और मूड भी रिफ्रेश करता है। (Jaljeera Health Benefits)
जलजीरा ( Jaljeera) में कई मसाले और हर्ब्स मिलायी जाती हैं जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने (preventing dehydration) और गर्मी की वजह से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने का काम करता है। आइए जानें इस ट्रेडिशनल देसी ड्रिंक (traditional Indian summer drinks) को पीने से स्वास्थ्य को होने वाले अन्य सभी फायदों के बारे में (Amazing health benefits of Jaljeera Water in Hindi)
क्या आप जानते हैं कि लम्बे समय से देसी रसोइयों में बनाया जाने वाला जलजीरा एक वेट लॉस ड्रिंकभी है। वजन कम करने के लिए इसका सेवन किया जाता है। जलजीरा में जीरा पाउडर (Cumin seeds powder) मिलाया जाता है जो फैट बर्निंग गुणों से भरपूर मसाला है और यह वजन कम करने में सहायता करता है। जलजीरा पीने से भूख और क्रेविंग्स कम होती है जिससे लोग कम कैलोरी कंज्यूम करते हैं।
जलजीरा पीने से बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन होता है। जीरा के बीज रक्त में घुली अशुद्धियों को साफ करके ब्लड प्युरीफाई (blood purification) करता है। ब्लड साफ होने से स्किन प्रॉब्लम्स से भी राहत मिलती है।
गर्मियों में थोड़ा-सा खाना खाने के बाद भी कई लोगों के लिए एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। गर्मियों में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं महसूस होने पर आप जलजीरा का सेवन कर सकते हैं। जलजीरा पीने से पाचनशक्ति बढ़ती है और इससे एसिडिटी की समस्याभी कम होती है। (Home remedies for acidity problem in summer season)
जलजीरा में काला जीरा (black salt) मिलाया जाता है जो डाइजेशन बढ़ाता है। जलजीरा पीने से पाचक रस उत्पन्न होते हैं जो डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाते हैं और पेट फूलने (abdominal bloating), खट्टी डकारों और गैस की समस्या (abdominal gas problem) को कम करता है।
जीरा में आयरन पाया जाता है जो एनिमिया से बचाने वाला तत्व है। आयरन हीमोग्लोबिन काउंट बढ़ाता है जिससे शरीर की कमजोरी दूर होती है और एनिमिया के मरीजों को राहत मिलती है। इसीलिए, गर्मियों में महिलाओं और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को जलजीरा का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है।
जलजीरा में आमचूर पाउडर (Aamchur or raw mango powder) मिलाया जाता है जो विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होता है। ऐसे लोग जो बार-बार और जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं उन्हें गर्मियों में जलजीरा पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि, इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है।