... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : December 13, 2021 4:08 PM IST
जायफल और कायफल में मामूली अंतर बनाते हैं इन्हें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए फायदेमंद, जानें दोनों के जबरदस्त फायदे
आयुर्वेद में बहुत सी चीजों के ऐसे ढेर सारे औषधीय गुणों के बारे में बताया है, जिसके बारे में हम सभी को ज्यादा जानकारी नहीं होगी। आयुर्वेद औषधीय चीजों का एक ऐसा खजाना है, जिसमें हर एक रोग के लिए कहीं न कहीं कुछ न कुछ मिल ही जाएगा। हमारे बड़े-बुजुर्ग आज भी कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों का बखान करते हैं, जिनका यूज हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। फिर चाहे बच्चे हो या बूढ़े ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो हम सभी के लिए फायदेमंद मानी जाती है और इन्हीं में से एक है जायफल और कायफल। आप भले ही जायफल के बारे में जानते हों लेकिन कायफल के बारे में जानकारी कम होगी।
इन दोनों के अपने-अपने फायदे हैं लेकिन दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग हैं। इस लेख में हम आपको दोनों से जुड़ी जानकारी और दोनों के फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं जायफल और कायफल के बीच अंतर और दोनों से हमारे शरीर को मिलने वाले फायदे।
आयुर्वेद में जायफल को एक बेहद ही बहुत उपयोगी फल माना गया है, जिसके ढेर सारे औषधीय लाभ हैं। जायफल का सबसे बेहतर उपयोग बच्चों के इम्मून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। जायफल के तेलसे बना साबुन चेहरे के दाग धब्बे साफ करने में भी मदद करता है। जायफल का इस्तेमाल अनेक आयुर्वेदिक दवाओं में होता है। जायफल मिरिस्टिका वृक्ष पर लगने वाला फल है। जावित्री, जायफल के ऊपर चढ़े कवर को कहते हैं। जायफल का अधिक इस्तेमाल बच्चों पर किया जाता है और ये उन्हें सर्दी-खांसी में आराम पहुंचाता है। इसे पीसकर बच्चे को रोजाना देने से उनका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। जायफल की पीसर दूध में डालकर पीने से ये रोग दूर होते हैं।
1-घुटनों का दर्द करता है दूर
2-जोड़ों का दर्द
3-कमर दर्द
4- पेट की गैस
5-कब्ज करता है खत्म
6-गैस्ट्रिक सम्सया
7-सर्दी-खांसी
8-अनिद्रा
9-चेहरे की झुर्रियां।
कायफल का वृक्ष उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पाया जाता है और ये ये पेड़ गर्मियों में बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। ये एक बड़ा ही सुंदर वृक्ष है और फल लगने के बाद और सुंदर हो जाता है। इस पेड़ पर गुलाबी-लाल रंग के फल लगते हैं, जिसे बेबरॉय भी कहते है। इस फल का स्वाद कुछ मीठा-खट्टा सा होता है, जो कई रोगों के उपचार में काम आता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।
1-कायफल की छाल गठिया के दर्द को दूर करती है।
2-साइटिका का दर्द।
3-कंधे की अकड़न।
4-गर्दन का दर्द।
5-मिर्गी में फायदेमंद।
(नोटः ये लेख सिर्फ और सिर्फ जानकारी के लिए है और किसी भी नुस्खे के इस्तेमाल से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)