
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 15, 2023 8:01 AM IST
Drinking Shatavari Tea : शतावरी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। यह एक आयुर्वेदिक हर्ब्स है, जो कई तरह की समस्याओं को कम कर सकता है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग एंग्जायटी, स्ट्रेस, पीरियड्स की परेशानियों को कम करने के लिए होता है। इसके अलावा शतावरी पुरुषों की परेशानियों को भी कम करने में प्रभावी है। इसके प्रयोग से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। साथ ही यह मोटापा, कमजोर इम्यूनिटी इत्यादि को कम कर सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे फायदेमंद है शतावरी की चाय, इसे बनाने की रेसिपी और शतावरी के चाय पीने से होने वाले (shatavari tea benefits ) फायदे?
शतावरी में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर, सोडियम इत्यादि शामिल है। यह हमारे शरीर में हार्मोन को संतुलित कर सकता है। साथ ही इससे पीरियड्स में दर्द, कमजोर इम्यूनिटी, मोटापा इत्यादि को घटाया जा सकता है।
शतावरी की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें अघुलनशील फाइभर होता है, जो पाचन तंत्र की मजबूती को बढ़ाता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इसके अलावा शतावरी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अगर आप हार्ट अटैक, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक के खतरों को कम करना चाहते हैं, तो शतावरी के बनी चाय का सेवन करें।
शतावरी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप या डेढ़ कप गुनगुना पानी लें, इसमें 1 चम्मच करीब शतावरी पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी को आधा होने तक उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे कप में छान लें। इसके बाद इसका सेवन नियमित रूप से चाय की तरह करें। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल घटाने में शतावरी की चाय फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।