
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 22, 2023 11:46 AM IST
Mint Leaves for Bad Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो लिवर से उत्पन्न होता है। इसके अलावा मीट और कुछ अन्य तरह के खाद्य पदार्थों से शरीर को कोलेस्ट्रॉल प्राप्त होता है। हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बेहद जरूरी होती है, क्योंकि इससे कोशिकाओं का निर्माण होता है। लेकिन अगर ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाए, तो यह कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी है। ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन नुस्खों में पुदीने की पत्तियां भी शामिल हैं। जी हां, पुदीने की पत्तियों के प्रयोग से ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में कैसे फायदेमंद है पुदीने की पत्तियां और कैसे करें इसका इस्तेमाल?
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि पुदीने की पत्तियों शरीर में पित्त के उत्पादन को बढ़ावा देती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कमकिया जा सकता है। बता दें कि पित्त में कोलेस्ट्रॉल होता है, इसलिए पित्त का उत्पादन आपके कोलेस्ट्रॉल का बेहतर उपयोग कर सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़े तो इसके लिए नियमित रूप से पुदीने की पत्तियों का सेवन करें।
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पुदीने के पत्तों से बनी चटनी का सेवन करें। इसके लिए 1 मुट्ठीभर पुदीने की पत्तियां लें, इसमें धनिया की पत्तियां, लहसुन की कुछ कलियां, नींबू का रस और नमक को डालकर अच्छे से पीस लें। अब इस तैयार चटनी को रोटी के साथ खाएं। नियमित रूप से इस चटनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
मिंट की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। इस चाय को तैयार करने के 1 कप पानी लें, इसमें 10 से 15 पुदीने की पत्तियों को डालकर इस पानी को अच्छे से उबाल लें। फिर इसे छानकर चाय की तरह करें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।
पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसे 1 गिलास पानी में मिक्स करें, इसमें थोड़ा सा नमक और चीनी डालें और फिर से मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें नींबू का रस डालकर पी सकते हैं। यह ड्रिंक आपके पेट को ठंडक पहुंचा सकती है। साथ ही सेहत को भी इससे कई लाभ हो सकते हैं।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए पुदीने की पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी कारण से काफी ज्यादा बढ़ गई है, तो इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।