
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 28, 2023 2:38 PM IST
Can Ashwagandha help manage diabetes : डायबिटीज मरीजों के लिए अश्वगंधा कााफी फायदेमंद साबित होती है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसकी मदद से आप कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में 3,000 से अधिक वर्षों से अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जा रहा है। रिसर्च के मुताबिक, अश्वगंधा में एंटीडायबिटिक गुण हो सकते हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए काफी ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करने से आप ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकते हैं। साथ ही यह ए1सी और इंसुलिन के स्तर को मैनेज करने में भी आपकी मदद कर सकता है। अगर आप डायबिटीज की परेशानियों को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अश्वगंधा का इस्तेमाल जरूर करें।
डायबिटीज रोगियों के लिए अश्वगंधा दवा के समान हो सकती है। हालांकि, इससे आप जड़ से इलाज नहीं कर सकते हैं। इसकी मदद से आप डायबिटीज की समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करने से ब्लड में शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि अश्वगंधा से सेवन से इंसुलिन के स्राव को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह मांसपेशियों की कोशिकाओं में इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है।
कुछ अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि अश्वगंधा का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। ऐसे में डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को अश्वगंधा की जड़ से तैयार पाउडर का सेवन करने से काफी लाभ पहुंच सकता है।
अन्य शोध यह भी बताते हैं कि अश्वगंधा का सेवन करने से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है। यह वयस्कों में तेजी से ब्लड शुगर के स्तर को सुधारने में प्रभावी हो सकता है।
अश्वगंधाका इस्तेमाल करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार लाया जा सकता है। इसमें कई प्रभावी गुण होते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकते हैं, जैसे-
डायबिटीज में अश्वगंधा का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में
शहद और अश्वगंधा - डायबिटीज की परेशानी से ग्रसित मरीज शहद के साथ अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले 1 चम्मच अश्वगंधा में थोड़ा सा शहद मिक्स करके खाएं।
दूध के साथ अश्वगंधा - रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध के साथ अश्वगंधा का सेवन करने से न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल होगा, बल्कि यह शारीरिक शक्ति को भी बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा आप गर्म पानी के साथ और नींबू पानी के साथ भी अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer : अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप पहले से डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ताकि लो ब्लड शुगर की स्थिति से बचा जा सके।