Iron Deficiency Treatment In Ayurveda: थकान और कमज़ोरी ही नहीं ये 10 ब्यूटी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं आयरन की कमी के संकेत, जानें इनसे बचने के आयुर्वेदिक उपाय

आयरन की कमी एनिमिया का प्रमुख कारण होता है। आयुर्वेद में इस समस्या का उपचार क्या और किस तरीके की डायट से आयरन की कमी पूरी हो सकती हैं, पढ़ें यहां।  (Iron Deficiency Treatment In Ayurveda)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 25, 2021 7:01 AM IST

Iron Deficiency Treatment In Ayurveda: भारत में महिलाओं में आयरन की कमी एक गम्भीर समस्या है। जिसकी वजह से  महिलाओं में खून की कमी यानि एनिमिया सहति अन्य कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी होती है। जैसा कि रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाने वाले हीमोग्लोबिन (haemoglobin) के निर्माण के लिहाज से भी आयरन की ज़रूरत पड़ती है। इसीलिए, जब शरीर में आयरन या लौह तत्व की कमी हो जाती है तो मेटाबॉलिक तंत्र  को आयरन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता और लोगों को थकान और कमज़ोरी महसूस होती है। आयरन की कमी एनिमिया का प्रमुख कारण होता है।  आयुर्वेद में खून की कमी  को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन, अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से वह अपने आसपास मौजूद गुणकारी और खून बढ़ाने वाले फूड्स की पहचान नहीं कर पाते और उनकी बीमारी पर बहुत अधिक खर्च हो जाता है।  (Iron Deficiency Treatment In Ayurveda)

आयुर्वेद में आयरन की कमी दूर करने के उपाय क्या हैं?

लौह तत्व की कमी होने की एक बड़ी वजह डायट द्वारा इसकी ज़रूरी खुराक ना मिल पाना है। इसी तरह कई स्थितियों में शरीर भोजन से प्राप्त आयरन का इस्तेमाल नहीं कर पाता तब भी शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। आयुर्वेद में आयरन की कमी की इस समस्या को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। महर्षि आयुर्वेद अस्पताल (Maharishi Ayurveda Hospita) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ शर्मा महिलाओं में आयरन की कमी पर कहते हैं कि, ''महिलाओं की ज़िंदगी मेहनत और भागदौड़ से भरी होती है। लेकिन, काम-काज और ज़िम्मेदारियों के बीच औरतें अपने खान-पान पर ठीक तरीके से ध्यान नहीं दे पातीं। परिणामस्वरूप वो जल्दी थक जाती है और उन्हें कमज़ोरी भी महसूस होने लगती है। इससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।"  (Iron Deficiency Symptoms)

आयरन डेफिशिएंसी के मुख्य लक्षण क्या हैं (Symptoms of Iron Deficiency)

डॉ. सौरभ शर्मा के अनुसार महिलाओं में आयरन की कमी के प्रमुख लक्षण के तौर पर ये समस्याएं दिखायी देती हैं-

  • थकान और सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • बालों और त्वचा की चमक कम होना
  • हार्टबीट में बदलाव
  • बेचैनी
  • डिप्रेशन और उदासी

Corona Vaccination: बेहोशी, चक्कर आना, अंधेरा छाना इन 3 कोरोना वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स को ना करें नजरअंदाज, बरतें ये सावधानियां

स्किन और बालों पर आयरन की कमी का असर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होने लगती है तो  उन्हें अत्यधिक थकान, लो इम्यूनिटी, बार-बार सिरदर्द होने के अलावा स्किन और बालों पर भी कुछ संकेत दिखायी पड़ते हैं। जैसे-,

  • त्वचा की रंगत पीली पड़ना
  • नाखूनों की क्वालिटी ख़राब होना,
  • होंठो की स्किन पीली पड़ना
  • हेयर फॉल (Hair Fall)

डायट की मदद से कैसे कम हो सकती है एनिमिया की समस्या

एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में 3 में से 1 व्यक्ति में आयरन की कमी की संभावना देखी गयी है।महत्वपूर्ण बात यह है कि डायट की मदद से आयरन की डेली खुराक पाने के लिए वेजिटेरियन सोर्सेज़ से केवल 3 फीसदी आयरन ही  हमारे शरीर को मिल पाता है। वहीं, 15 फीसदी आयरन नॉन-वेजिटेरियन फूड्स से प्राप्त हो सकता है। ऐसे में शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन की पूर्ति के लिए आयरन सप्लीमेंट्स की आवश्यकता पड़ती है। आयुर्वेदिक की मदद से आयरन की अतिरिक्त मात्रा प्राप्त करने के लिए आप इन फूड्स का सेवन भी कर सकते हैं।

Healthy Summer Lunch Recipe: गर्मियों में कमज़ोरी और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए काम आएंगी रूजुता दिवेकर की ये डायट टिप्स, पढ़ें यह हेल्दी लंच रेसिपी

आयरन की कमी दूर करती हैं ये आयुर्वेदिक डायट टिप्स

  • रोज़ाना नींबू और शहद को एक गिलास पानी में घोलकर पीएं।
  • हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए अपनी डायट में पालक और केल की पत्तियों को भी शामिल करें।
  • रोज़ाना एक टमाटर का जूस पीएं। इससे भी आयरन की कमी दूर होती है।
  • बरसात के मौसम में मिलने वाले मकई के भुट्टे आपको एनिमिया से बचा सकते हैं। मकई के दानें खून की मात्रा बढ़ाते हैं। इसीलिए, इनका सेवन ज़रूर करें।
  • भूनी हुई मूंगफली और चने के साथ गन्ने के रस से बने गुड़ का सेवन करें।
  • मछली, अंडे और लीन मीट का सेवन कर सकते हैं।

Heart Inflammation After Vaccination: फाइज़र की वैक्सीन लेने के बाद लोगों में दिखी दिल की सूजन की समस्या, इन आयु वर्ग के लोग हुए ज़्यादा प्रभावित

Tips To Beat Sugar Cravings : चाहकर भी नहीं रोक पा रहे खुद को मीठा खाने से तो फॉलों करें रुजुता दिवेकर की ये 3 डायट टिप्स, शुगर क्रेविंग हो जाएगी खत्म

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.