हल्दी मिर्च धनिया, जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी है ये सदियों पुराना मसाला कॉम्बिनेशन

Indian spices combination: कभी आपने सोचा है कि आखिरकार खाने में हल्दी, मिर्च और धनिया क्यों पड़ता है। जानते हैं ये तीनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए क्या करता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : July 19, 2022 4:04 PM IST

Haldi mirchi dhaniya health benefits: सालों से हमारे घर में बनने वाले खाने में कुछ पड़े ना पड़े ये तीन मसाले जरूर डाले जाते हैं। यानी कि हल्दी, मिर्च और धनिया (haldi mirchi dhaniya)। उसके बाद ही दूसरे मसाले डाले जाते हैं। पर प्राथमिक तौर पर इन्हीं मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसके पीछे तर्क देते हैं कि ऐसा खाने में रंग और खुशबू बढ़ाने के कारण किया जाता है, तो कुछ लोग इसने स्वाद का बखान करते हैं। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो, खाने में हल्दी, मिर्च और धनिया का ये मसाला कॉम्बिनेशन डालने के पीछे शरीर में एक बैलेंस पैदा करने की सोच है। जैसे कि वात पित्त और कफ बैलेंस करना। साथ ही शरीर में इसके कई फायदे हैं, आइए हम आपको इससे अवगत करवाते हैं।

हल्दी मिर्च धनिया: क्यों खास है ये मसाला कॉम्बिनेशन-How this masala combination is healthy?

1. एंटीइंफ्लेमेटरी है ये मसाला कॉम्बिनेशन-Anti inflammatory spices

जी हां, हल्दी, मिर्च और धनिया तीनों में ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जैसे कि हल्दी में करक्यूमिन (turmeric curcumin) और ज़िंगिबेरासी होता है जो कि शरीर की सूजन को दूर करते हैं। इसके अलावा लाल मिर्च में मौजूद कैप्सीकेन (Capsaicin) प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है और शरीर में सूजन पैदा करने वाले रेडिकल्स के प्रभाव को म करता है। इसके अलावा अंत में बात धनिया की, तो धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इस तरह ये सूजन को दूर करते हैं और दर्द कम करते हैं।

2. शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं ये मसाले-Full of antioxidants

हल्दी, मिर्च और धनिया तीनों ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। ये टी सेल्स को मजबूती देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। इसके कारण शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके कारण शरीर कई प्रकार के बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की शक्ति मिलती है और इनसे होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। तो, कहने मतलब ये है कि हल्दी, मिर्च और धनिया तीनों ही आपको मौसमी बीमारियों से बचने की शक्ति देते हैं।

3. न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों से हैं भरपूर- Neuroprotective herbs

न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण यानी कि जो हमारे न्यूरोन को हेल्दी रखे और इन्हें फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। तो, हल्दी, मिर्च और धनिया में ये तीनों ही गुण हैं और इसकी वजह से न्यूरल फंक्शन सही रहता है। इसके अलावा ये तीनों मस्तिष्क को संज्ञानात्मक बीमारियों से बचाते हैं और इसके काम को सही रखते हैं। इस तरह ये मसाला कॉम्बिनेशन ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

4. ब्लड वेसेल्स और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है-Good for blood circulation

हल्दी, मिर्च और धनिया तीनों ही शरीर के कई कामों के लिए फायदेमंद हैं। हल्दी जहां अपने हीलिंग गुण के कारण ब्लड वेसेल्स को सही रखता है वहीं, धनिया कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है तो, मिर्ची खून पतला करने में मदद करता है जिससे खून के थक्के नहीं जमते। मतलब ये तीनों तीन तरह से काम करते हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रखते हैं। इसके अलावा ये तीनों इस तरह से काम करके दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।

इसके अलावा ये तीनों मसाला कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को सही रखते हैं। इसके अलावा ये शरीर को डिटॉक्स करते रहते हैं जिससे बाकी अंगों का भी फंक्शन सही रहे। तो, अब आप समझ गए होंगे कि सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है ये सदियों पुराना मसाला कॉम्बिनेशन।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source