तनाव कम करने के अलावा भी हैं अश्वगंधा के कई फायदे, जानें आयुर्वेद में इसे किन बीमारियों में माना गया है असरदार

अश्वगंधा अपने स्वाद, महक और फ्लेवर की वजह से पहचाना जाता है। इरानियन जर्नल ऑफ बेसिक मेडिकल साइंस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अश्वगंधा कई चिकित्सिय गुणों से भरपूर होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 25, 2022 3:43 PM IST

Ashwagandha Health Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों के बारे में लिखा गया गया है जो हमारी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं। ऐसी ही कुछ औषधियों के बारे में बीते कुछ वर्षों में काफी लोकप्रियता मिली है।  ऐसी ही एक आयुर्वेदिक हर्ब है अश्वगंधा (ashwagandha) जिसका सेवन ज्यादातर लोग तनाव से राहत पाने और अनिद्रा की समस्या को कम करने के लिए करते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोगों को अश्वगंधा के अन्य गुणों के बारे में जानकारी नहीं होती और ना ही उन्हें यह पता होता है कि किस-किस तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। इस लेख में पढ़ें अश्वगंधा के उन्हीं औषधिय गुणों के बारे में जो इसे सबके लिए फायदेमंद और गुणकारी साबित करते हैं। (Ashwagandha Health Benefits In Hindi)

अश्वगंधा क्या है?

इंडियन जिनसेंग या अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो,दक्षिण एशिया और भारत में पैदा होती है। अश्वगंधा अपने स्वाद, महक और फ्लेवर की वजह से पहचाना जाता है। इरानियन जर्नल ऑफ बेसिक मेडिकल साइंस (Iranian Journal of Basic Medical Sciences) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अश्वगंधा कई चिकित्सिय गुणों से भरपूर होता है।

अश्वगंधा  एंटीक्सीडेंट्स  (antioxidants) से भरपूर जड़ी-बूटी है। जिसमें, फ्लेवेनॉइड्स (flavonoids) और फेनोलिक्स (phenolics) जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व फ्री-रैडिकल्स (free radicals) से पहुंचने वाले  डैमेज या नुकसान से शरीर को सुरक्षित रखता है। फ्री-रैडिकल डैमेज कई गम्भीर बीमारियों जैसे कार्डियोवैस्कुलर, मोतियाबिंद और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इससे, टिश्यूज को पहुंचनेवाले नुकसान से भी बचने में मदद होती है।

अश्वगंधा के स्वास्थ्य लाभ

ब्लड शुगर लेवल कम करता है

कुछ रिसर्च पेपर्स में यह दावा किया गया है कि अश्वगंधा के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में सहायता होती है। अश्वगंधा में वाइथेफ्रिन ए (withaferin A) नामक एक तत्व पाया जाता है जो ग्लूकोज को नसों में पहुंचाने के लिए सेल्स को उत्तेजित करता है जो इंसुलिन सेंसिटिविटी की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। गौरतलब है कि इंसुलिन (Insulin) ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने वाला हार्मोन है और डायबिटीज के मरीजों में  नेचुरली बन नहीं पाता और इसकी कमी से डायबिटिक्स को कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।

मेमरी और फोकस बढ़ता है

जानकारों के अनुसार, अश्वगंधा के सेवन से ब्रेन पॉवर बढ़ती है और इससे मेमरी बूस्ट होती है। अश्वगंधा में पाए जाने वाले  एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेन हेल्थ बेहतर बनाते हैं और इसीलिए, अश्वगंधा का सेवन करने से कॉग्निटिव फंक्शन्स में सुधार होता है। जिससे जानकारियों को याद रखना, किसी काम पर फोकस करनें और प्रतिक्रिया देने जैसी गतिविधियां बेहतर होती हैं।

बढ़ती है मसल्स की ताकत

अश्वगंधा के सेवन के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और कई स्टडीज में इस बात का दावा किया जा चुका है। कुछ स्टडीज के अनुसार अश्वगंधा के सेवन से मसल्स लॉस या मसल्स डैमेज की संभावना भी कम हो सकती है।

हार्ट हेल्थ होती है बेहतर

अश्वगंधा के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर बनती है। अश्वगंधा शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित बनाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol levels) के साथ-साथ ब्लड प्रेशर लेवल (blood pressure) को कम करने में मदद करता है। हालांकि, किसी भी स्थिति में अश्वगंधा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source