इम्यून सिस्टम बनाना हो मज़बूत, तो रोज़ाना करें इन 4 चीज़ों का सेवन

इन फूड्स में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो, पूरे शरीर का पोषण करते हैं और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं।  सबसे खास बात यह है कि इन चीज़ों का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं।(Ayurvedic Tips to boost Immunity)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2020 8:43 AM IST

Immune Booster:  इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जिन फलों, सब्ज़ियों और हर्ब्स की सलाह इन दिनों हेल्थ एक्सपर्ट्स दे रहे हैं। उनमें से कई फूड्स का इस्तेमाल भारतीय घरों में घरेलू नुस्खों के तौर पर और आयुर्वेद जैसी पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियों में किया जाता रहा है। इन फूड्स में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो, पूरे शरीर का पोषण करते हैं और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं।  सबसे खास बात यह है कि इन चीज़ों का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं।(Ayurvedic Tips to boost Immunity)

रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 फूड्स :

आंवला:

विटामिन सी की दैनिक ज़रूरत पूरा करने के लिए आंवले (Amla) का सेवन सर्वोत्तम माना जाता है। क्योंकि, इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। जैसा कि विटामिन सी (Vitamin C Benefits) इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसीलिए, आंवले का सेवन बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने का काम करता है। आंवलों के सेवन से ना केवल इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। बल्कि, इससे हड्डियों, स्किन, बालों की हेल्थ भी बेहतर होती है। आप आंवले को कच्चा, अचार, चटनी या सूखी आंवला सुपारी के तौर पर खा सकते हैं। (Immunity Boosting Foods)

लहसुन:

किचन में इस्तेमाल होने वाले सबसे आम मसालों में से है लहसुन। इसे, स्वाद के लिए तड़के में मिलाया जाता है। लहसुन में एलिसिन (allicin) जैसे सल्फर-युक्त कई कम्पाउंड्स होते हैं। यह कम्पाउंड्स इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसीलिए, लहसुन को अपने भोजन में शामिल करें। हां, इसे सीमित मात्रा में ही खाएं, क्योंकि अधिक मात्रा में खाने से नुकसान हो सकता है।

अदरक:

मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी जैसी वायरल समस्याओं से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन हममें, से ज़्यादातर लोगों ने किया होगा ही। एक्सपर्ट्स के अनुसार अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रापर्टीज़ रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा यह गले के दर्द से भी राहत पाने का अच्छा नुस्खा है। जो कि कोविड-19 का एक प्रमुख लक्षण है।

हल्दी:

आयुर्वद में हल्दी (Turmeric) को हमेशा से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले फूड के तौर पर उल्लेख किया गया है। हल्दी शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इसे आप अपनी डिशेज़ में ज़रूर मिलाएं। साथ ही हल्दी वाले दूध का सेवन करें। कोविड-19 इंफेक्शन जैसी परेशानियों से आपको सुरक्षित रखेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source