
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 21, 2023 1:48 PM IST
Herbs For Respiratory Health: हमारे श्वसन तंत्र और फेफड़ों का स्वस्थ और मजबूत रहना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें सांस लेने या यूं कहें ज़िंदा रहने में मदद करता है। फेफड़ों के कमजोर होने से पूरे श्वसन तंत्र या रेस्परेटरी सिस्टम पर असर पड़ता है और सांस लेने से जुड़ी समस्याएं और बीमारियां बढ़ने लगती हैं। हवा में तेजी से बढ़ती हानिकारक गैसें, प्रदूषण, केमिकल्स श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी तरह लाइफस्टाइल से जुड़ी कई आदतें जैसे स्मोकिंग करना या बहुत ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से भी श्वसन तंत्र कमजोर हो जाता है। इससे, विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन्स,निमोनिया (pneumonia) , ब्रोंकाइटिस (bronchitis) टीबी और अस्थमा जैसी बीमारियों के लक्षण भी बढ़ सकते हैं। फेफड़ों को हेल्दी बनाने और उन्हें बीमारियों (respiratory disease) से बचाने के लिए आयुर्वेद में कई औषधियों (respiratory health diet) की सलाह दी गयी है।
ऐसी ही कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में पढ़ें यहां, जिनका सेवन फेफड़ों सहित पूरे रेस्परेटरी सिस्टम ( respiratory health diet) के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें इनके सेवन का तरीका और अन्य फायदे भी। (Herbs For Respiratory Health In Hindi)
सीजनल बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी से आराम के लिएअदरक के इस्तेमाल के बारे में हम सभी जानते हैं। अदरक की चाय से लेकर शहद के साथ अदरक का रस पीने जैसे कई नुस्खे (Home remedies of ginger) इन समस्याओं से आराम पाने के लिए आजमाए जाते हैं। अदरक के सेवन से फेफड़ों की सूजन (Herbs for lungs) कम होती है, एलर्जी से आराम मिलता है और म्यूकस को सूखने (जो कि सूखी खांसी, अस्थमा और अकड़न जैसी समस्याएं बढ़ा सकती है) से रोकता है। अदरक का सेवन आप चटनी, चाय और हर्बल टी जैसे तरीकों से किया जा सकता है। (Ginger Herbs benefits)
मिंट या पुदीने के पत्ते अपने ताजगीभरे स्वाद के लिए जाने जाते हैं और गर्मियों में ये शरीर को ठंडक भी देते हैं लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पुदीने के पत्तों का सेवन करने से श्वसन तंत्र भी स्वस्थ बनता है। इससे श्वसन मार्ग की सूजन कम होती है। मिंट (Mint) खाने से अस्थमा और साइनस के लक्षण भी कम होते हैं। पुदीने के पत्तों को चाय में मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। (best food for lungs infection)
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। हल्दी में कर्क्यूमिन (curcumin) पाया जाता है जो सूजन कम करती है और रेस्परेटरी सिस्टम ( respiratory system) को स्वस्थ बनाता है। यह अस्थमा (asthma), ब्रोंकाइटिस (bronchitis) और एलर्जिस (allergies) कम करता है। रोजमर्रा के भोजन में हल्दी को शामिल करें। ( foods for healthy lungs)